14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weekly horoscope : तुला राशि वालों को मिल सकती है नौकरी , पढ़ें तुला से मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल

weekly horoscope 25 February to 2 march 2024: साप्ताहिक राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024 में जानिए आपके लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन, तुला से मीन तक के लोगों में करियर में कौन रहेगा आगे, भाग्य किसका देगा साथ..

5 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 24, 2024

weeklyhoroscope25februaryto2march.jpg

तुला राशि वालों को मिल सकती है नौकरी , पढ़ें तुला से मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल

weekly horoscope 25 February to 2 march 2024 नया सप्ताह कई तुला से मीन राशि वालों में से कई राशि के लोगों के बेहद शुभ है। इन्हें कई तरह की सफलता मिल सकती है, जानें इस सप्ताह किसकी किस्मत चमकेगी..

शुभ प्रभावः इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। विवाह की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह तय हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। व्यवसाय में साहसिक निर्णय लेने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए आपको सहयोगियों का पर्याप्त समर्थन भी मिलेगा। मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेंगे। दवाइयों के व्यापार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। कार्यस्थल में आपको सम्मान मिलेगा। विरोधियों के सामने आपका पलड़ा भारी रहेगा। रविवार और गुरुवार शुभ दिन रहेंगे।

अशुभ प्रभावः किसी अप्रिय घटना को लेकर मन में आशंका रहेगी। सप्ताह के मध्य में जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। दूसरों को दिखाने के प्रयास में मौलिकता को प्रभावित न होने दें। आपकी बातों का लोग विरोध भी कर सकते हैं। किसी बड़े बुजुर्ग से डांट खानी पड़ सकती है। इसीलिए जब भी बोलें तब सोचकर और तौलकर ही बोलें। व्यापारिक संबंधों में थोड़ी खटास आने की आशंका है। मंगलवार और बुधवार का दिन आपके लिए शुभ नहीं है।

ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal: आपके लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन, पढ़ें मेष से कन्या तक का साप्ताहिक राशिफल


शुभ प्रभावः इस सप्ताह आपको सभी प्रयासों में मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। पुराने रोगों से आपको मुक्ति मिल सकती है। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी कल्पनाशीलता को बल मिलेगा। लोग आपके विचारों को काफी सराहेंगे। प्रोडक्ट्स और उत्पादों की काफी अच्छी तरह से ब्रांडिंग कर पाएंगे। विवाह कार्यक्रम के आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह शुभ है।

अशुभ प्रभावः इसके अलावा किसी कारणवश झूठ बोलना पड़ सकता है। उधार लिया हुआ धन लौटाने में कठिनाई होगी। जल्दबाजी से काम प्रभावित होंगे। बातचीतसे विवादों को निपटाएं। धार्मिक क्रियाकलापों में रूचि लेंगे। घर के रखरखाव में बदलाव करेंगे। घर के किसी सदस्य के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। गुरुवार और शुक्रवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Shanivar Rashifal 24 February: शनिवार को मकर राशि वालों को आर्थिक लाभ, जानें कौन रहे संभल कर


शुभ प्रभावः आपके लिए पूरा हफ्ता शानदार है। भौतिक सुविधाओं पर काफी धन खर्च करने वाले हैं। जितना खर्च होगा उससे अधिक धन अर्जित भी कर लेंगे। कर्ज को चुकाने के लिए उत्तम समय है। दूसरों की मदद करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको जॉब के लिए इन्टरव्यू कॉल आ सकती है। आप पर नए काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी। घर में पार्टी का माहौल बन सकता है। व्यवसाय और करियर में स्थिरता का वातावरण रहेगा। बैंकिंग से जुड़े कार्यों से आपको लाभ होगा। गूढ़ ज्ञान और ज्योतिष जैसे विषयों में रूचि लेंगे। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार विशेष रूप से शुभ रहने वाले हैं।

अशुभ प्रभावः रविवार को सिरदर्द और बुखार की आशंका है। सम्पत्ति खरीदने से बचें, सर्वाइकल और पीठ-दर्द की समस्या हो सकती है। किसी योजना पर कार्यान्वयन करने से पहले बुद्धिमान लोगों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रखें। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा नहीं करना चाहिए, अहंकार से बचें। शनिवार को खर्च बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Holashtak 2024: तपस्या के होते हैं ये आठ दिन, जानें कब से रहा शुरू हो रहा होलाष्टक और क्या है परंपरा


शुभ प्रभावः मकर साप्ताहिक राशिफल फरवरी चौथा सप्ताह संकेत करता है इस राशि के लोगों के लिए पूरा सप्ताह शुभ है। विद्यार्थी नए विषयों का अध्ययन शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पति-पत्नी के मध्य संबंध मधुर रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। भावुकता की बजाय दिमाग से काम लें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। संतान के व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे। गुरुवार और शुक्रवार शुभ दिन रहेंगे।

अशुभ प्रभावः सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। रक्तचाप और मधुमेह के रोगियों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए। अपने लक्ष्यों को लेकर सतर्क रहें। शोध और लेखन कार्य से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। सुख में कमी महसूस कर सकते हैं। अड़ियल रवैये से बचें। ठोस और कड़े निर्णय से परेशानी होगी। रात को देर तक जागने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। रविवार और मंगलवार ठीक नहीं रहेंगे।


शुभ प्रभावः नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। बिजली और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। भावुकता की बजाय दिमाग से काम लें। दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। आयात-निर्यात से जुड़े प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। मित्र और सहयोगियों से चर्चा करेंगे। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। पहले की गई मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। सप्ताह का अन्त विशेष रूप से शुभ रहेगा।

अशुभ प्रभावः किसी प्रियजन से तनाव हो सकता है। मामूली बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया से बचें। वैवाहिक जीवन खट्टा-मीठा रहेगा। अत्यधिक तनाव बढ़ाने वाले कारणों से बचिये। लापरवाही को लेकर सरकारी दंड का शिकार हो सकते हैं। दकियानूस विचारों से आपको बचना चाहिए। मंगलवार को एलर्जी और खांसी जैसी परेशानी हो सकती है। बुधवार को पशुओं विशेषकर कुत्तों से आपको बचना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Surya Rashi Parivartan: 14 मार्च से सूर्य बदलेंगे चाल, इनके लिए खट्टे-मीठे रहेंगे अगले तीस दिन


शुभ प्रभावः सप्ताह की शुरुआत में आप काफी जोश में रहेंगे। नया निवेश करने का उत्तम समय है। युवा लोग विवाह को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। जीवनसाथी की सहायता से आपको आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंधी मामलों में निकटता बढ़ेगी। विवादों से मुक्ति मिलेगी। अपने विचारों को प्रकट करने में जल्दबाजी न करें। ग्रह स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। थोड़ी सी मेहनत से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। रविवार से मंगलवार काफी शुभ रहेंगे।

अशुभ प्रभावः किसी के प्रति द्वेष भाव न रखें। करियर को लेकर मन में भय रहेगा। क्रोध आ सकता है। आपको आत्ममन्थन अवश्य करना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य समस्या को लेकर डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। स्वभाव में उग्रता से बचें। किसी गलती के कारण ग्लानि का भाव रहेगा। गर्दन और पीठ में पीड़ा हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।