14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Numerology: मूलांक 2 और मूलांक 3 को करियर में सफलता, जानें कैसी रहेगी लवलाइफ

Weekly Numerology 25 febryary to 2 march साप्ताहिक अंक राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024 के अनुसार मूलांक 2 और मूलांक 3 को इस सप्ताह करियर में सफलता, नौकरी में पदोन्नति वेतन वृद्धि मिलेगी, साप्ताहिक अंक ज्योतिष में जानें अन्य मूलांक वालों का हाल

5 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 24, 2024

Weekly Numerology 25 febryary to 2 march saptahikankrashifal.jpg

साप्ताहिक अंक ज्योतिष 25 फरवरी से 2 मार्च 2024


प्रेम जीवन: आपका मूलांक 1 है तो इस सप्ताह कपल्स में मनमुटाव हो सकता है। रिश्‍ते में सब कुछ ठीक करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे और बातचीत से जुड़े रह सकते हैं।


शिक्षा: इस सप्‍ताह मूलांक 1 के छात्रों का पढ़ाई में ध्‍यान कम लगेगा। यदि आप लॉ, फिजिक्स और इंग्लिश लिटरेचर पढ़ रहे हैं तो अधिक प्रयास करना होगा।


पेशेवर जीवन: नौकरी वालों की ऑफिस में बहस हो सकती है। काम का बोझ बढ़ेगा, टास्क पूरा करने में दिक्कत आएगी, गलतियां हो सकती हैं। आपकी मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता है। प्रतिद्वंद्वी मुश्किल खड़ी करेंगे। इस सप्ताह आपको यात्राएं करनी पड़ेंगी। ये यात्राएं सफल भी रहेंगी।


सेहत: इस सप्‍ताह जोश और उत्‍साह की कमी हो सकती है। साथ ही सेहत में गिरावट आएगी। रोज 108 बार ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप करें, इसका लाभ मिलेगा।


प्रेम जीवन: मूलांक 2 वालों के रिश्ते इस सप्ताह अच्छे रहेंगे। पार्टनर पर प्यार आएगा। दोनों के बीच नजदीकियां बनी रहेंगी और अच्छी बातचीत होगी।


शिक्षा: इस सप्‍ताह मूलांक 2 वालों की शिक्षा के क्षेत्र में खास जगह बनेगी। केमिस्‍ट्री और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे लोग अच्छे अंक से पास होंगे। आपका कौशल सामने आएगा।


पेशेवर जीवन: नौकरी कर रहे मूलांक 2 के लोग करियर में सफलता की ऊंचाई छूएंगे। नौकरी के नए अवसर बनेंगे। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है, जिससे उन्नति होगी। व्‍यापारियों को उम्‍मीद से ज्‍यादा लाभ होगा। इस सप्‍ताह लंबी दूरी की यात्रा करने में अधिक आनंद मिलेगा। उचित निर्णय लेने में असमर्थ हो सकते हैं। प्रकृति को जानने में रुचि बढ़ जाएगी।


सेहत: इस सप्‍ताह आपकी सेहत अच्‍छी रहेगी। लेकिन मामूली सिरदर्द हो सकता है। जुकाम भी थोड़ा परेशान कर सकता है। रोज 20 बार ॐ चंद्राय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे लाभ होगा।


प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह प्रेम जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। कपल्स का रिश्‍ता मजबूत होगा। आध्यात्मिक कार्यों की वजह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा। आपसी तालमेल अच्‍छा रहेगा।


शिक्षा: मूलांक 3 के छात्र पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। अकाउंटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे कोर्स में अच्छा अंक प्राएंगे। मूलांक 3 के लोगों की धर्म और आध्यात्मिक कार्यों को सीखने में रूचि बढ़ सकती है।


पेशेवर जीवन: मूलांक 3 वाले नौकरी में पदोन्‍नति, वेतन वृद्धि पा सकते हैं। व्‍यापारियों के हाथ कोई ऐसी डील लग सकती है जो उन्‍हें उम्‍मीद से अधिक लाभ दे।


सेहत: इस समय आप जोश और सकारात्मकता से लबरेज रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बृहस्‍पतिवार के दिन बृहस्‍पति देव को प्रसन्‍न करने के लिए यज्ञ-हवन करें।

ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal: आपके लिए कैसे रहेंगे अगले सात दिन, पढ़ें मेष से कन्या तक का साप्ताहिक राशिफल


प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह पार्टनर के बीच दूरियां आएंगी, लव लाइफ में दिक्कत रहेगी। पारिवारिक मुद्दों को शांति और धैर्य से सुलझाएं। पार्टनर संग आउटिंग की योजना बना रहे हैं तो उसे टाल दें।


शिक्षा: मूलांक 4 के छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी। विजुअल कम्‍युनिकेशन और वेब डिजाइनिंग के स्टूडेंट को अधिक परेशानी आएगी। महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह सही समय नहीं है।


पेशेवर जीवन: नौकरी कर रहे हैं तो काम का दबाव रहेगा। मेहनत की दफ्तर में अनदेखी होगी। इससे दुखी होंगे। व्‍यापारियों को प्रतिद्वंद्वियों के कारण नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख सुविधा जुटाने का प्रयास करेंगे। साथ ही अधिक धन कमाने के लिए प्रेरित होंगे। किसी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।


सेहत: स्‍वास्‍थ्य का ध्यान न देने पर पाचन संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं। इस हफ्ते डेली 22 बार ॐ राहवे नम’ मंत्र का जाप करें फायदा होगा।


प्रेम जीवन: इस समय कपल्स और दंपती दोनों में तालमेल बहुत अच्‍छा रहेगा। दोनों के बीच प्‍यार बढ़ेगा और रोमांटिक पल बिताने का मौका पाएंगे। जीवनसाथी से किसी पारिवारिक मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं।


शिक्षा: स्टूडेंट अच्छा अंक पाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो प्रगति करेंगे। छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है। बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन, लॉजिस्टिक्‍स और मार्केटिंग के क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन पूरा करेंगे।


पेशेवर जीवन: इस सप्ताह काम में दक्षता साबित करने का मौका मिलेगा। मेहनत के लिए प्रशंसा मिलेगी, करियर में नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। विदेश जाने का सपना पूरा होगा। व्‍यापारियों के काम में शुभ बदलाव होगा।


सेहत: इस समय आप लोग काफी खुश रहेंगे, जोश और उत्‍साह बढ़ा रहेगा। डेली 41 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय: नम: मंत्र का जाप करें, लाभ होगा।


प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह जीवनसाथी के साथ रिश्‍ते में संतुष्‍टि मिलेगी, रिश्ते में आकर्षण महसूस होगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।


शिक्षा: इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिग में स्पेशलाइजेशन हासिल करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में मुकाम मिलेगा। पढ़ाई में मन लगेगा, प्रतिभा और कौशल को साबित करने का मौका मिलेगा।


पेशेवर जीवन: करियर में नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। व्‍यावसायिक क्षेत्र को बढ़ाने का सही समय है। नई साझेदारी में काम शुरू करने का मौका मिलेगा। व्‍यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा संभव है। एकसाथ कई बिजनेस का मौका मिल सकता है, लाभ भी मिलेगा। नेटवर्किंग बिजनेस अधिक फायदा देगा।


सेहत: स्‍वास्‍थ्‍य के लिए यह सप्‍ताह शानदार है और आप फिट महसूस करेंगे। जोश और उत्‍साह से भरपूर रहेंगे। अच्छे जीवन के लिए डेली 33 बार ॐ शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ेंः weekly horoscope : तुला राशि वालों को मिल सकती है नौकरी , पढ़ें तुला से मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल


प्रेम जीवन: यह सप्‍ताह आपके प्रेम जीवन के लिए ज्‍यादा ठीक नहीं है। परिवार में कुछ समस्‍याएं पैदा होने से पार्टनर संग खटास आएगी। किसी बड़े की सलाह जीवनसाथी से तालमेल बिठाने में मदद देगी।


शिक्षा: गूढ़ विज्ञान, फिलॉसफी और सोशोलॉजी आदि की पढ़ाई में मुश्किल आएगी। अच्छे अंक लाने में दिक्कत होगी। पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए योग का सहारा लेना ठीक रहेगा।


पेशेवर जीवन: नौकरी के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। काम का बोझ भी बढ़ सकता है। मूलांक 7 के व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप में काम करने या कोई नई डील पर आगे बढ़ने से बचें।


सेहत: इस सप्‍ताह आपको एलर्जी के कारण त्‍वचा में जलन और पाचन संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं। डेली 41 बार ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जाप करें।


प्रेम जीवन: परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद और समस्‍याएं चिंतित करेंगी। आपके दोस्‍तों की वजह से जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपके रिश्‍ते खराब हो सकते हैं। पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती है।


शिक्षा: छात्रों के लिए यह सप्‍ताह ज्‍यादा शुभ और फलदायी नहीं रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। धैर्य से पढ़ाई के कारण अच्छे अंक मिलेंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल वालों को ज्यादा मन लगाना होगा।


पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा लोगों के काम को पहचान नहीं मिलेगी। सहकर्मियों को कोई नया पद मिलने से मायूस होंगे। खुद को दूसरों से अलग साबित करने के लिए नया कौशल सीखना होगा। व्‍यापारियों के लिए लाभ पाना मुश्किल होगा। अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।


सेहत: बहुत ज्‍यादा तनाव से पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत होने के संकेत हैं। प्रतिदन 11 बार ॐ हनुमते नम: मंत्र का जाप करें।


प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ अच्‍छी समझ बनेगी। दोनों में प्यार बढ़ेगा, बाहर घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है, जहां आनंदित होंगे।


शिक्षा:इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा में अच्छा रिजल्ट आएगा। इस हफ्ते आप रूचि के अनुसार किसी प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।


पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे, पदोन्‍‍नति मिल सकती है। सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। व्‍यापारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे। प्रतिद्वंद्वियों के बीच प्रतिष्‍ठा बनेगी। इस सप्‍ताह दृढ़ निश्‍चय से मुश्किल कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। लंबी दूरी की यात्राएं अधिक तय करनी पड़ सकती हैं।


सेहत: यह सप्‍ताह आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके अंदर जोश और उत्‍साह बढ़ने की वजह से सेहत अच्‍छी रहेगी। आप खुश रहेंगे। रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे आपकी सुख शांति बढ़ेगी।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग