5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weekly Tarot Card Reading (16-22 April): टैरो कार्ड का बड़ा इशारा, मीन-धनु समेत पांच राशियों की वित्तीय स्थिति मजबूत

16-22 अप्रैल 2023 का सप्ताह कई महत्वपूर्ण इशारे कर रहा है। टैरो कार्ड राशिफल के अनुसार इस हफ्ते मीन, धनु समेतकईराशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जानिए क्या कहता है टैरो राशिफल।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 17 Apr 2023, 12:44 PM IST

tarot_card.jpg

tarot card reading

मेषः टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 16-22 अप्रैल 2023 का सप्ताह मेष राशि के जातकों की लवलाइफ के लिए शानदार है। इस हफ्ते कोई आपके सामने प्रेम प्रस्ताव रख सकता है और आप किसी के प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं। इस सप्ताह इस राशि के जातक धन के लिए चिंतित रह सकते हैं। इससे रात की नींद भी गायब हो सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र इशारा कर रहा है इस सप्ताह मेष राशि वालों को नई नौकरी, प्रमोशन या कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर देखा जा सकता है।

वृषः 16-22 अप्रैल का सप्ताह वृष राशि के जातकों के लिए मनोरंजन भरा रहेगा, दोस्तों से भी मिलेंगे। किसी दोस्त के साथ रिलेशनशिप में भी आ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी रहेगी, आर्थिक कारणों से तनाव भी रहेगा। इस सप्ताह वृष राशि के जातक अच्छे संचार कौशल के कारण अधिकारियों के चहेते बने रहेंगे। किसी रोग से परेशान हैं तो उसे टाले नहीं।


मिथुनः टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 16-22 अप्रैल का सप्ताह प्रमे जीवन के लिहाज से मिथुन राशि के जातकों के लिए मुश्किल भरा रहेगा। रिश्ता टूटने का दर्द झेलना पड़ सकता है। यह भी हो सकता है किसी वजह से विदेश में बसना पड़े, इससे पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। मिथुन राशि के जातक भी आर्थिक परेशानी से दो चार हो सकते हैं। आप नए आय के स्रोत तलाश रहे हैं तो जल्द ही अवसर हाथ लग सकता है। ऑफिस में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कठोर हो लेकिन उससे सीखने को मिलेगा। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक की सेहत अच्छी रहेगी।

कर्कः 16-22 अप्रैल के बीच का समय कर्क राशि के जातकों की लवलाइफ के लिए ठीक नहीं है। इस सप्ताह आपका पार्टनर, प्रेमी या दोस्त आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, आप भौतिक सुख सुविधा का आनंद लेते नजर आएंगे। ऑफिस में निर्णयों को लेकर लोग आप पर निर्भर रहेंगे, आपके विचार सराहे जाएंगे। प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियों के बीच फंसे रहेंगे, इससे काम में ध्यान नहीं लगेगा। इस तरह की कोशिश में थकान होगी।

सिंहः टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 16-22 अप्रैल का सप्ताह आपकी लवलाइफ के लिए शानदार रहेगा। प्रेम जीवन के लिए यह हफ्ता शांतिपूर्ण रहेगा, दोनों एक दूसरे को पाकर भाग्यशाली महसूस करेंगे। वित्तीय स्थिरता पाने में सफल रहेंगे, निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में स्वयं को परेशानियों से घिरा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्याः टैरो कार्ड रीडिंग के अनुसार आपके घर पर कोई समारोह हो सकता है। इस सप्ताह कन्या राशि वाले लोग धन संबंधी मामले संभालने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति इस सप्ताह अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती है बॉस के साथ रिश्ते उतार चढ़ाव भरे हो सकते हैं। नौकरी गंवानी पड़ सकती है। इसके कारण तनाव हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal Arthik (17-23 April): वृष समेत चार राशियों की आर्थिक सेहत रहेगी कमजोर, जानें कैसा रहेगा अप्रैल का तीसरा सप्ताह


तुलाः टैरो कार्ड रीडर के अनुसार रिलेशनशिप में आने का नया अवसर मिलेगा। इस सप्ताह नए कार्य की शुरुआत हो सकती है, प्रेम जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। पैसों की बचत करने और धन कमाने के नए अवसर ढूंढ़ने पर ध्यान होगा, तो तनाव हो सकता है। करियर उतार चढ़ाव भरा होगा, किसी विवाद में फंस सकते हैं। ऑफिस का तनाव घर पर हावी रह सकता है।


वृश्चिकः साप्ताहिक राशिफल टैरो कार्ड के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक किसी गंभीर रिलेशनशिप में आ सकते हैं जो शादीशुदा हैं वे बच्चों की प्लानिंग की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन होगा, नौकरीपेशा लोगों की वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारियों को मुनाफा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन का योग है। काम की वजह से तनाव हो सकता है।


धनुः धनु राशि वालों का जीवन इस हफ्ते सामान्य रहेगा। शादी विवाह की योजना सफल होती नजर आएगी। धन का प्रवाह सुगम रहेगा, अतीत में किए निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। करियर और ऑफिस का काम बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


मकरः आपका साथी इस हफ्ते मजाकिया स्वभाव वाले शख्स के रूप में उभर सकता है। इस हफ्ते तक आप रिश्ते को गंभीर स्थिति तक पहुंचाने के लिए तैयार नहीं हैं। इस सप्ताह बड़े खर्च आपका इंतजार कर रहे हैं, ऐसा हो सकता है दो खर्च में किसी एक को चुनने की स्थिति बने। कार्यस्थल पर सहकर्मी सहायता करेंगे। आपको नए प्रोजेक्ट इस हफ्ते मिल सकते हैं। किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इस हफ्ते आप उबर आएंगे।

कुंभः इस राशि के जातक के लिए आगे आने वाला समय अच्छा रहेगा, आप रिश्ते को गंभीर रूप देने के लिए तैयार हो चुके हैं। इस सप्ताह धन से जुड़े मामले में धोखेबाजी का शिकार हो सकते हैं। धन उधार न दें, करियर के क्षेत्र में किसी बड़ी डील को करने में सफल हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर सकते हैं। किसी बीमारी से उबर सकते हैं।

मीनः टैरो कार्ड भविष्यवाणी 16-22 अप्रैल के अनुसार इस सप्ताह उस शख्स का प्यार मिल सकता है, जिसे आप बेहद प्यार करते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, मनचाही वित्तीय स्थिरता प्राप्त करेंगे। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, इसमें सफलता भी मिलेगी। नया पद नई नौकरी मिल सकती है। व्यापारी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।