
विद्यार्थी परिषद में साथ रहे माधव पर विष्णु ने फिर जताया भरोसा, बनाया जिलाध्यक्ष,photo
होशंगाबाद। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अग्रवाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के करीबी माने जाते हैं। वे उनकी टीम में पहले भी शामिल रहे हैं। जब शर्मा विद्यार्थी परिषद के संगठन महामंत्री थे तब अग्रवाल उनकी टीम की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल थे। पिछले दो बार से पिपरिया से ही पार्टी ने अध्यक्ष चुना था और इस बार भी पिपरिया को ही कमान मिली।ज्ञात रहे कि जिला अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल और कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत भी दौड़ में थे। लेकिन दोनों को पीछे छोड़ते हुए अग्रवाल बाजी मार ले गए। बताया जाता है कि नगरपालिका में पूर्व अध्यक्षो को जिम्मेदारी देने की सरकार की मंशा को देखते हुए खंडेलवाल दौड़ से बाहर हो गए थे। अग्रवाल को संघ का करीबी भी माना जाता हैं।
लोगों का फोन में किया संपर्क
माधवदास के नाम की घोषणा होने के बाद लोगों ने उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया था। एक दम से माधवदास को सोशल मीडिया ग्रुपों में जोडऩे की देर रात से होड़ मचने लगी। इधर आने वाले दिनों में माधव अग्रवाल के पास नगर परिषद के चुनावों की भी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी।
लगातार तीसरी बार पिपरिया के पास कमान
पिपरिया के पास लगातार जिलाध्यक्ष की कमान तीसरी बार गई है। इसके पहले संपत मूंदडा को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। दूसरी बार पिपरिया से ही जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल चुने गए। इसके बाद फिर अब पिपरिया के माधवदास अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी भी हरिशंकर जायसवाल के बेटे राजीव जायसवाल को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वहीं होशंगाबाद और सोहागपुर विधायक ने अपने दावेदारों पर ताकत नहीं लगाई।
छात्र जीवन से रहे राजनीति में
माधवदास अग्रवाल छात्र जीवन से राजनीति में रहे। वो प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के विद्यार्थी परिषद की राजनैतिक जीवन से जुडे हुए हैं। अग्रवाल परिषद की प्रांतीय कार्यकरणी में रहे। इसके बाद 1999 में वो पहली बार भाजपा में आए , जहां पिपरिया के वार्ड 21 तिलक वार्ड से पहली बार पार्षद चुने गए। इसके साथ पिपरिया जिलाध्यक्ष रहे संपत मूंदड़ा की कार्यकरणी में जिला मंत्री और फिर हरिशंकर जायसवाल के जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।
पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके कर्तव्य का पालन करूंगा। अभी लॉकडाउन का समय है, पार्टी के आगे जो निर्देश होंगे, वैसा काम किया जाएगा।।
माधवदास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा
Updated on:
11 May 2020 11:14 am
Published on:
10 May 2020 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
