नोटिस लेने से इंकार, दुकान पर किया चस्पा
इधर इस मामले में कटघरे में आए खाद विभाग के अफसर भी अपनी साख बचाने के जैसन में जुट गए रविवार को अवकाश होने के बावजूद खाद्य अधिकारी लेना नायक ऑडियो वायरल करने वाले व्यापारी मोहित के घर ग्वालटोली नोटिस देने पहुंची। लेकिन व्यापारी ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। इस पर वे नोटिस उसकी दुकान पर चस्पा कर लौट आई। जिसमें उससे राजश्री गुटखा के बिल की जानकारी मांगी गई है। जिसके बाद पत्र को व्यापारी के दुकान के सामने चस्पा कर दिया है। अगले दो दिनों में बिल और जहां से माल खरीदा है, उसकी जानकारी देने को कहा है।
फंसने लगे तो बोले- मजाक था
शहर के व्यापारियों ने मोहित बडानी द्वारा व्यापारियों से खाद्य विभाग के अधिकारियों के लिए की जा रही वसूली की कलेक्टर से शिकायत की तो मामला तूल पकड़ गया। अब खुद को फंसते भीम मुन्यार ने पत्रिका से कहा कि उनकी मजाक करने की आदत है, उस दिन मोहित का फोन आया था, तो मजाक कर रहा था। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि रिकार्डिंग हो रही है।