24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 किलो का कछुआ फंस गया किनारे, फिर ऐसे लौटा समुंदर की गोद में

हम सभी लोग जाने अनजाने में प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहे है। सरकार ने भी कई चीजों पर प्रतिबंध लगा रखा है, इसके बावजूद लोग उसका उपयोग कर रहे है। प्लास्टिक को भी बैन कर रखा है, फिर इस चोरी छुपे इसका इस्तमाल किया जा रहा है। हाल ही एक तस्वीर सामने आई है जिसको देखने के बाद आपका मन भी कहेगा कि अब मैं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करूंगा।

2 min read
Google source verification
100 kg turtle

100 kg turtle

हम सभी लोग जाने अनजाने में प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहे है। सरकार ने भी कई चीजों पर प्रतिबंध लगा रखा है, इसके बावजूद लोग उसका उपयोग कर रहे है। प्लास्टिक को भी बैन कर रखा है, फिर इस चोरी छुपे इसका इस्तमाल किया जा रहा है। हाल ही एक तस्वीर सामने आई है जिसको देखने के बाद आपका मन भी कहेगा कि अब मैं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करूंगा। ऐसा ही एक वाकया तमिलनाडु के रामेश्वर में सामने आया है। यहां के रामनाथापुरम जिले में मंडपम समुद्र तट है। मंडपम समुद्र में एक 100 किलो का कछुआ आ गया। वह समुद्र किनारे आकर फंस गया। कछुआ पानी की लहरों से समुद्र के किनारे आ गया था।

यह भी पढ़ें :— 10 साल की बच्ची ने एक घंटे से तैयार किए 33 लजीज पकवान, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

कछुए के गले में फंस गया प्लास्टिक
मंडपम समुद्र तट पर सोमवार की सुबह 100 किलो वजनी कछुआ लहरों में फंसकर किनारे आ गया। कई कोशिशों के बाद भी जब वह समुद्र में वापस नहीं जा सका। यह नजारा देख रामेश्वरम वन विभाग की टीम ने समुद्र में वापस भेजने का काम किया। वन विभाग की टीम ने बताया कि आमतौर पर ऐसे कछुए कम देखने को मिलते हैं जिनका 100 किलो हो। वजन के हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस कछुए की उम्र भी 80 से ज्यादा ही रही होगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो आप देख सकते हैं कि कैसे एक कछुए के गले में प्लास्टिक एक फंदे की तरह से अटक गया है। हालांकि उसे बचा लिया और फिर से समंदर में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :— मंदिर में शादी कर दूल्हा-दुल्हन ने रिसेप्शन की बजाय 500 आवारा कुत्तों को खिलाया खाना

रात के अंधेरे में देख सकता है कछुआ
सबसे शांत और शालीन कहे जाने वाला कछुआ हमेशा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। कछुओं के बारे में एक सबसे अच्छी बात यह है कि ये किसी को परेशान नहीं करते, न ही इनसे कोई खतरा होता है। जब ये सागर या नदी के किनारे आते हैं तो इनके लिए खतरा जरूर पैदा हो जाता है। कछुओं के रेटिना में असामान्य रूप से बड़ी संख्या में कोशिकाओं के होने से ये आसानी से रात के अंधेरे में देख लेते हैं। यह रंगों को देख सकते हैं और पराबैंगनी किरणों से लेकर लाल रंग तक को देख सकते हैं। कुछ भूमि में पाये जाने वाले कछुओं में तेजी की बहुत कमी देखने को मिलती है।