
Girl Bit Snake As Revenge
सांप धरती के सबसे ज्यादा जहरीले जानवरों में से एक है। सांप छोटा हो या बड़ा इसका जहर काफी खतरनाक होता है। अगर यह किसी इंसान का काट ले और समय में इलाज ना मिले तो उसकी जान जा सकती है। सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। सांप के काटने को लेकर आपने कई प्रकार की घटना देखी और सुनी होगी। हाल ही में एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसको देखकर हर कोई हैरान है। एक सांप ने बच्ची को काट लिया था। इससे नाराज होकर बच्ची ने सांप को सबक सिखाने के लिए अपने दांतों से चबा कर मौत के घाट उतार दिया है। सोशल मीडिया पर यह घटना काफी तेजी से वायरल हो रही है। आइए जाते है अब मासूम बच्ची की तबीयत कैसी है।
सांप को दांतों से चबा डाला
सांप जितना जहरीला होता है दिखने में भी वह उतना ही खतरनाक होता है। सांप को देखते ही बड़े-बड़ों के हाथ-पांव फूल जाते हैं। बच्चे भी इस जहरीले और खतरनाक जानवर से बचकर रहते है। कई बार बच्चों का सांप से सामने हो ही जाता है। हाल ही में एक बच्ची के साथ भी ऐसा ही हुआ है। बच्ची को काटने के बाद उसने सबक सीखा दिया। मासूम ने अपने छोटे छोटे नुकीले दातों से सांप का काम तमाम कर दिया।
यह भी पढ़ें- मूंछों के बाद अब दाढ़ी वाली लेडी की तस्वीरें वायरल, महिला ने किया चौंका देने वाला खुलासा
सांप से लिया बदला
यह अनोखी घटना टर्की के एक गांव की है। एक 2 साल की बच्ची अपने घर के पीछे वाले बगीचे में खेल रही थी। तभी उसने तेज चिल्लाया और उसकी आवाज सुनकर आस पास के लोग आए। इसके बाद लोगों ने जो नजारा देखा सभी के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि मासूम जोर जोर से रो रही थी और उसके मुंह में एक सांप लटक रहा था। बच्ची के निचले होंठ पर सांप के काटने का निशान था।
सांप के कर दिए दो टुकड़े
बताया जा रहा है कि खेलते समय सांप बच्ची के पास आ गया। खिलौना समझ बच्ची सांप से खेलने लगी तो उसके मासमू के होंठ पर काट लिया। इसके बाद गुस्से में आकर बच्ची ने सांप को अपने दातों से काट दिया। करीब सांप के दो टुकड़े हो गए थे।
बच्ची अब खतरे से बाहर
इस घटना के बारे में बच्ची के माता-पिता को बताया और तुरंत अस्पताल लेकर भागे। समय पर इलाज मिल जाने के कारण बच्ची की जान बच गई। हालांकि उसे उसे 24 घंटे तक डॉक्टर की निगरानी में रखा गया। अब बच्ची खतरे से बाहर है।
Published on:
16 Aug 2022 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
