scriptमूंछों के बाद अब दाढ़ी वाली लेडी की तस्वीरें वायरल, महिला ने किया चौंका देने वाला खुलासा | Meet Dakota the bearded lady who embraces facial hair confidently | Patrika News

मूंछों के बाद अब दाढ़ी वाली लेडी की तस्वीरें वायरल, महिला ने किया चौंका देने वाला खुलासा

locationनई दिल्लीPublished: Aug 13, 2022 03:32:48 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

आमतौर पर महिलाएं अपने चेहरे पर आए इन बालों को क्रीम, मोम स्ट्रिप्स, रेजर और एपिलेटर आदि से हटाती हैं। लेकिन एक महिला ऐसी भी हैं जिनके दाढ़ी हैं और वह दाढ़ी रखना पसंद भी करती हैं। अब उनके चेहरे पर पुरुषों की तरह ही घनी.काली दाढ़ी है और वह इसे शेव भी नहीं करवातीं।

Dakota Cooke

Dakota Cooke

लड़कों के युवा अवस्था में बियर्ड और मूंछ आना आम बात है। हालांकि, कई बार हार्मोंस बिगड़ने के कारण लड़कों की दाढ़ी-मूंछ नहीं आती। वहीं महिलाओं में हार्मोंस बिगड़ने के कारण चेहरे पर अधिक बाल उगने लगते है। महिलाएं चेहरे के बालों को क्रीम, मोम स्ट्रिप्स, रेजर और एपिलेटर आदि से हटाती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी है जो इन लोगों को नहीं हटाती है। बीते दिनों केरल के कन्नूर की रहने वाली महिला शायजा ने काफी सुर्खियों बटोरी थी। 35 साल की शायजा अपनी मूंछों पर ताव देती है। अब एक ऐसी महिला की चर्चा हो रही है जिसके चेहरे पर पुरुषों की तरह बढ़ी और घनी दाढ़ी नजर आ रही है। आइए जानते इस महिला के बारे।

 

पुरुषों की तरह ही घनी-काली दाढ़ी
हम बात कर रहे है अमेरिका के लास वेगास में रहने वाली डकोटा कुक की। 30 वर्षीय टकोटा के चेहरे में पुरुषों की तरह दाढ़ी उगती है। पहले तो वह चेहरे के इन बालों को हटाती थी। लेकिन अब धीरे धीरे इनसे प्यार हो गया है। उनका कहना हैकि वह दाढ़ी वाले लुक में बहुत खुश है और इसमें वह अच्छी लगती है।

यह भी पढ़ें

महिला के उग आई मूंछ, लोगों ने उड़ाया मजाक, लेकिन ये मूंछों पर देती है ताव



पहले रोज 2 बार करती थी शेव
डकोटा ने बताया कि 13 की उम्र से ही उनकी दाढ़ी पर बाल आना शुरू हो गया था। शुरुआत के दिनों में काफी असहज महसूस करती थी। लोगों के बीच जाने में उनको शर्म आती थी। उन्होंने कहा कि दाढ़ी को हटाने के लिए वो वैक्सीन करती थी इसके साथ ही दिन में दो-दो बार सेव करती थी। दाढ़ी की वजह से डकोटा से लोग अजीब तरह से पेश आते थे। इसके अलावा साथ काम करने वालों भी अजीब तरह का व्यवहार करते थे।

यह भी पढ़ें

बुजुर्ग महिला ने फ्लाइट की छत पर चढ़कर लिया उड़ान का मजा, देखिए वीडियो




अब उनको दाढ़ी पर गर्व है
डकोटा ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि उनको अपनी दाढ़ी को लेकर काफी भेदभाव झेलना पड़ा है। उन्होंने साल 2015 से अपनी दाढ़ी नहीं काटी है। अब उनको डकोटा दाढ़ी वाली महिला कहलाना पसंद हैं। एक दोस्त के कहने पर उन्होंने दाढ़ी रखने के लिए फैसला किया। अब उनको अपनी दाढ़ी पर गर्व है। अपने लुक के चलते डकोटा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो