22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये रहीं साल 2019 की टॉप वायरल खबरें, जहां ‘जेसीबी’ आई सुर्खियों में तो वहीं ‘हैदराबाद की दिशा’ और ‘उन्नाव की बेटी’ ने रुला दिया देश को

इस साल ये 10 खबरें छाई सोशल मीडिया में जेसीब से लेकर दीपिका रही चर्चा में

4 min read
Google source verification
parkash_2.jpg

नई दिल्ली: साल 2019 अपने आखिरी दौर की तरफ बढ़ रहा है और लोग पलकें बिछाए साल 2020 का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन साल 2019 सोशल मीडिया ( social media ) के लिए बड़ा ही खास रहा। इस साल कई वीडियो, कई फोटो, कई संदेश ऐसे वायरल हुए जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। इसी कड़ी में हम आपको इस साल वायरल हुई चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जेसीबी की खुदाई ने मचाया गदर

सबसे पहले बात जेसीबी मशीन की क्योंकि इस साल #JCBKiKhudayi काफी ट्रेंड में रहा। यहां तक कि खुद ट्विटर को इस बार पर हैरानी हुई कि आखिर कैसे ये इतना ट्रेंड करने लगा। वहीं खुद जेसीबी कंपनी ने ट्वीट करके लोगों का धन्यवाद किया था।

बच्ची की मासूम अदा पर फिदा हुए लोग

वहीं इस लिस्ट में दूसरा स्थान है एक छोटी बच्ची का। दरअसल, टिकटॉक का एक वीडियो इस साल काफी देखा गया। जिसमें एक छोटी सी बच्ची एक डमी के प्यार से गाल सहला रही है। शायद बच्ची को लगा ये कोई इंसान है, लेकिन जैसे ही डमी का सिर नीचे गिरता है वैसे ही बच्ची डर गई। ये वीडियो आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर भी देख सकते हैं।

डमी के गाल प्यार से सहला रही थी, लेकिन तभी अचानक कांप उठी मासूम बच्ची

'लिल बब' की हुई मौत

वहीं आपको बिल्ली 'लिल बब' का तो याद ही होगा, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। लेकिन इस साल 8 साल की उम्र में इस बिल्ली की मौत हो गई। इसके इंस्टाग्राम पर 24 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अमेरिका समेत पूरी दुनिया में इस बिल्ली को लोग खूब प्यार करते थे। लिल बब की मौत पर खुद अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी ट्वीट किया था।

प्याज ने रूलाया लोगों को

वहीं इस साल प्याज ने भी लोगों को खूब रूलाया क्योंकि प्याज के दाम ने आसमान जो छूए। लेकिन मुंबई की एक दुकान के बाहर एक प्याज का भरा हुआ बोरा मिला, जिसके बाद ये मुद्दा सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #unnaokibeti, लोग बोले- 'हम फिर से फेल हो गए'

85 लाख का केला कोई खा गया

वहीं इस साल 85 लाख के एक केले ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। दरअसल, इस केले को अमेरिका ऑर्टिस्ट David Datuna ने प्रदर्शनी में सबके बीच रखा था, लेकिन इस केले को बाद में कोई खा गया। इस केले की कीमत ने और एक शख्स द्वारा इसे खाए जाने पर इंटरनेट के लोग काफी हैरान रहे।

ट्रंप भी रहे चर्चा में

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सोशल मीडिया पर छाए रहे क्योंकि उनका बॉक्सर अवतार काफी वायरल हुआ। दरअसल, ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की। इस फोटो में बॉक्सर रॉकी बाल्बोआ की तस्वीर पर उन्होंने अपना चेहरा लगाया। इसके लिए वो काफी ट्रोल भी हुए।

दिशा रेप केस ने सबको रूलाया

वहीं हैदराबाद में महिला डॉक्टर दिशा के साथ हुए दुष्कर्म और फिर हत्या का मामला भी सोशल मीडिया पर काफी छाया रहा। साथ ही इसकी एक फेक फोटो ने सोशल मीडिया पर सबको हैरान कर दिया। दरअसल, जिस फोटो को हैदराबाद में हुए एनकाउंटर की बता कर शेयर किया जा रहा था, वो चंदन तस्करों की फोटो थी। इस खबर की पड़ताल करके पत्रिका न्यूज ने आपको सही जानकारी दी थी।

महिला का कंकाल

इस साल सोशल मीडिया पर मुंबई की एक खबर काफी छाई थी। हालांकि, ये फेक न्यूज थी जिसकी पड़ताल आपको पत्रिका न्यूज ने करके बताई थी। इस फेक न्यूज में बताया गया था कि सोफे पर पड़ा कंकाल मुंबई की एक करोड़पति महिला का है, जिसका कंकाल 10 महीने से बंद फ्लैट में पड़ा था। लेकिन हकीकत में ये कंकाल अफ्रीकी देश नाइजीरिया के ओगन राज्य का था। जहां साल 2016 में एक पादरी के घर में महिला का कंकाल मिला था।

उन्नाव की बेटी का दर्द

इस साल #UnnaoKiBeti हैशटैग भी ट्रेंड में आया क्योंकि आरोपियों ने उन्नाव की बेटी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी क्योंकि वो 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी थी। इस खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों को काफी दुखी किया।

दीपिका ने रूलया एक्टिंग से

वहीं इस साल #ChhapaakTrailer भी काफी छाया, जो अब भी चल रहा है। दरअसल, दीपिका पादुकोण फिल्म 'छपाक' में लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही है। लोगों ने सोशल मीडिया पर दीपिका के इस किरदार की जमकर तारीफ की।