26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

28 वर्षीय युवक ने दिया बच्चे को जन्म!

अगर आपसे कहा जाए कि एक 28 साल के युवक ने एक बच्चे को जन्म दिया है। तो शायद ही आप यकीन करेंगे। लेकिन यह बिल्कुल सच है कि एक पुरुष ने एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला से पुरुष बने अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने साल 2020 में एक बेटी को जन्म दिया।

2 min read
Google source verification
Ash Patrick Schade

Ash Patrick Schade

नई दिल्ली। आपने अब तक सुना है कि एक महिला बच्चे को जन्म दे सकती है। अगर आपसे कहा जाए कि एक 28 साल के युवक ने एक बच्चे को जन्म दिया है। तो शायद ही आप यकीन करेंगे। लेकिन यह बिल्कुल सच है कि एक पुरुष ने एक बच्चे को जन्म दिया है। महिला से पुरुष बने अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने साल 2020 में एक बेटी को जन्म दिया। वेस्ट वर्जिनिया (West Virginia, America) में रहने वाले इस शख्स का नाम ऐश पैट्रिक स्कैड (Ash Patrick Schade) है। बेटी को जन्म देने के बाद ऐश दुनियाभर में छाया गया।

जेंडर बदलने के लिए किया इन हॉर्मोन्स का सेवन
अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया की रहने वाली 28 वर्षीय ऐश पैट्रिक स्कैड का जन्म एक महिला के रूप में हुआ था। लेकिन ऐश अपने शरीर से खुश नहीं थी। वह एक पुरुष बनना चाहती थी। इसीलिए वह अपने जेंडर को बदलने के लिए टेस्टोस्टेरॉन और ऑस्ट्रोजेन ब्लॉकर हॉर्मोन्स का सेवन करने लगी थी। इसके बाद उनका शरीर महिला से पुरुष में धीरे—धीरे बदलने लगा। अपने शरीर में बदलाव को देखकर ऐश बहुत खुश हो रही थी, अब अपना सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अनोखा गांव! जहां 12 साल बाद लड़कियां बन जाती हैं लड़के, वैज्ञानिक भी हैरान

डेटिंग साइट पर मिले अंजान शख्स के साथ गुजारी थी एक रात
ऐश पैट्रिक स्कैड एक पीएचडी स्टूडेंट हैं और मेंटल हेल्थ वर्कर भी हैं। एक दिन एक डेटिंग एप की मदद से उनकी मुलाक़ात एक अनजान शख्स से हुई। उसके बाद दोनों में फिजिकल रिलेशन हुई। बाद में पता चला कि ऐश प्रेग्नेंट हैं। जब से ऐश को पता चला कि वो प्रेग्नेंट है, तब से उसने अपनी दवाइयां रोक दीं। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने वाला देश का पहला बौना व्यक्ति, लिम्का बुक में नाम दर्ज

बेटी और पति के साथ है खुश
हाल ही में ऐश एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम रोनन है। उनका कहना है कि लॉकडाउन का वक्त उनके लिए इस वजह से बेहतर गुजरा क्योंकि वो अपनी बेटी को पाल रहे थे। ऐश ने बताया कि वो अपने 28 साल के पति जॉर्डन के साथ रहते हैं जो बच्चे का बहुत ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि वो अपनी प्रेग्नेंसी से बेहद खुश थे।