
Monette Dias
अमेरिका में एक 52 वर्षीय महिला अब तक 11 बार शादी कर चुकी हैं। लेकिन उसकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और उनका तलाक हो गया। अब महिला को नए दूल्हे तलाश है। वह अब तक नौ अलग-अलग पुरुषों से शादी रचा चुकी है।
भारत में शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है। यहां एक बार शादी के बंधन में बंधने के बाद सात जन्मों तक एक साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं। हालांकि कुछ लोगों के रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाते हैं और बीच में ही अपना रास्ता अलग चुन लेते हैं। इसके बाद दूसरी शादी का अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं। कुछ लोग दो से तीन शादी कर लेते हैंं। लेकिन आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएं है जो अब तक 11 शादी कर चुकी है। इतना ही नहीं 52 वर्षीय महिला को अब नए दूल्हे की तलाश है। इस महिला ने अब तक नौ अलग-अलग पुरुषों से शादी की। लेकिन कुछ दिनों उनका तलाश हो गया। यह महिला एक बार फिर शादी करना चाहती है जिसको लेकर वह चर्चा में है। आइए जानते है इस महिला के बारे में।
बचपन से है लड़कों की दीवानी
हम बात कर रहे है अमेरिका की रहने वाले मॉनेट डिएस (Monette Dias) की। 52 वर्षीय मॉनेट डिएस एक इंटीरियर डिजाइनर, सिंगल मदर हैं। इसके साथ ही दादी भी बन चुकी हैं। 'मिरर यूके' की खबर के अनुसार, मोनेट बचपन से ही लड़कों की दीवानी हैं। मोनेट ने शादी को लेकर कहा कि जब वह छोटी थीं तो तब वह अपने भाई के दोस्तों को बहुत पसंद करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थी।
यह भी पढ़ें- अजीब प्रथा: यहाँ एक साल के लिए 500 रुपए में किराये पर मिलती है दूसरों की बीवी
11 बार कर चुकी है शादी
उसने पहली शादी हाई स्कूल की पढ़ाई के तुरंत बाद ही कर ली। तब से लेकर आज तक वह 9 अलग-अलग लोगों से 11 शादी बार शादी कर चुकी है। लेकिन कोई भी शादी ज्यादा लंबे टाइम तक नहीं चल पाई। मोनेट को अब नए पार्टनर की तलाश है। अब वह 12वीं शादी करना चाहती है।
अब सगाई के बाद ही टूटा 12वां रिश्ता
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, टीएलसी के शो ‘एडिक्टेड टू मैरेज’ में मॉनेट ने हिस्सा लिया और जिंदगी के बारे में कई बातें बताईं। मॉनेट 11 बार शादी कर चुकी हैं मगर वो उन सारी ही शादियों में खुश नहीं थीं। इसलिए उन्होंने तलाक ले लिया। लेकिन उन सारे रिश्तों से ज्यादा दुख अपने 12वें रिश्ते के लिए लग रहा है। यह शादी तक भी नहीं पहुंच पाया। सगाई होने के बाद ही मंगेतर जॉन से काफी झगड़े होने लगे। इसके बाद दोनों अलग हो गए।
यह भी पढ़ें- झारखंड की इस घाटी में पहुंचते ही बदल जाता है टाइम जोन, पहुंच जाएंगे 2022 से सीधे 2024
28 लोगों ने शादी के लिए किया प्रपोज
मोनेट ने एक इंटरव्यू में बताया कि आज तक 28 लोगों द्वारा शादी के प्रपोजल मिल चुके हैं। वह इससे भी ज्यादा लोगों से शादी कर सकती हैं। लेकिन उनकी हर बार शादी टूट जाती है, जिससे वह काफी दुखी है। उसकी बहन रिश्ता ना तोड़ने की राय देती है। मोनेट को दो बार छोड़ने के बाद भी जॉन अभी प्यार करते है।
Published on:
05 Jul 2022 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
