
diego maradona
नई दिल्ली। यह दुनिया कई अजीबोगरीब लोगों से भरी हुई है। कई लोग ऐसे है जो अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। अपने पंसदीदा सेलिब्रिटी को भगवान की तरह मानते है। महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के दुनियाभर में फैंस है। इनमें से एक तमिलनाडु के चेन्नई में रहने वाले एक फेन ने अनोखा काम किया है। इस शख्स ने उनकी याद में 6 फीट बड़ा केक बनाया। इतने बड़े केक की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में विश्वकप दिलवाने वाले माराडोना के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। 60 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को छोड़ दिया।
दिग्गज हस्तियों के केक
इस विशाल केक को तमिलनाडु के रामानथपुरम में मौजूद एक बेकरी के डिस्प्ले रखा गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हर साल ये बेकरी दिग्गज हस्तियों के केक को बनाकर डिस्प्ले करती है। अभी तक इस बेकरी में अब्दुल कलाम की मूर्ति भी डिस्प्ले की जा चुकी है।
270 अंडे और 60 किलो चीनी से बनाई मूर्ति
इस बार उन्होंने फुटबॉलर माराडोना को चुना। माराडोना के इस केक को बनाने में 14 दिन का समय लगा। साथ ही इसे 270 अंडे और 60 किलो चीनी से बनाया गया है। बेकरी के एक सतीश रंगनाथन ने बताया कि इस मूर्ति को बनाने में काफी मेहनत लगी है।
यह भी पढ़े :— देश का एक मात्र किला : घूमने जा रहे है तो यहां से लौटकर नहीं आ पाएंगे आप
देखने के लिए दूर—दूर से आते है लोग
सतीश का कहना है कि लोगों के अंदर खेल भावना को बढ़ावा देनेे के लिए वह इस मूर्ति को बनाकर प्रदर्शित कर रहे है। इस केक को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। आपको बता दे कि महान फुटबॉलर माराडोना का निधन 25 नवंबर 2020 को हो गया था। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे।
Published on:
28 Dec 2020 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
