
60 year old man showed stamina and enthusiasm in race, video went viral
सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी वीडियो भी वायरल होती हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है, पर लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग से जुड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो बुजुर्ग व्यक्ति दिखाई दे रहा है उसने अपने हौसलों और दम से सभी को हैरान कर दिया है। ये वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद भी की जा रही है। ये वीडियो एक रेस से जुड़ी है जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग ने भी हिस्सा लिया है। उनकी हिम्मत और फुर्ती को देख सभी लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक 60 वर्षीय बुजुर्ग कुछ पार्टिसिपेंट्स के साथ रेस लगा रहा है। ट्रैक के दोनों तरफ लोगों की भीड़ है जो पका उत्साह बढ़ा रहे हैं।
ये रेस जब शरू होती है तो बाकी पार्टिसिपेंट्स के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग भी उनके साथ रेस लगा रहा है। देखते ही देखते ये बुजुर्ग सभी पार्टिसिपेंट्स को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल जाता है। ये देख आसपास खड़े दर्शक जोरों से तालियाँ बजाने लगते हैं। इसके बाद ये 60 वर्षीय ताऊ रेस भी जीत जाते हैं।
इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं और 370 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। यूजर्स भी इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं और 60 की उम्र में भी 30 का जलवा देख ताऊ की सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- नींद में देखा करोड़पति बनने का सपना, जागने के बाद जो हुआ वो जानकर रह जाएंगे दंग
Updated on:
06 Jul 2022 11:22 pm
Published on:
06 Jul 2022 11:21 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
