अमीर बनने के लिए हर कोई दिन रात खूब मेहनत करता है। अमीर बनने का सपना भी देखता है, कि काश उसके पास इतनी दौलत आ जाए कि उसे दुनिया का हर सुख सुविधा मिले। कुछ लोग इस मुकाम को हासिल करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं तो कुछ लोगों को रातों रात वो सबकुछ मिल जाता है। कुछ ऐसा ही एक सपना एक शख्स ने नींद में देखा। खास बात यह है कि, जब वो नींद से उठा तो उसकी ये सपना हकीकत में तब्दील हो गया। रातों रात ये शख्स करोड़ पति बन गया। एक ही रात में सपना देखने के बाद इस शख्स पर दौलत की बारिश हो गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।