
lynnea salvo
इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे है जो जिनके मन में जोश, जज्बा और कुछ कर गुजरने का जुनून होता है। इन लोगों के सामने कितनी भी बड़ी मुसिबत आ जाए लेकिन ये अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटते। इनकी कड़ी मेहनत, लगन और तपस्या के सामने नामुमकिन भी संभव हो जाता है। आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जो इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इस महिला की उम्र 72 साल है लेकिन इसने जो काम किया है उसे को एक जवान युवक नहीं कर सकता। इस महिला ने साइकिल से अमेरिका की यात्रा पूरी कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। आइए जानते है इस महिला के बारे में।
72 साल की उम्र में रचा इतिहास
इस महिला का नाम लिनिया साल्वो (Lynnea Salvo) है। 72 साल की उम्र में कीर्तिमान रचा है। उम्र के इस पड़ाव में लोग घर पर आराम करते है और भगवान के भजनों में समय बिताते है। लेकिन लिनिया साल्वो ने साइकिल से अमेरिका की यात्रा पूरी गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। इसके साथ ही लिनिया यह कारनामा करने वाली सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं।
यह भी पढ़ें- अजीब प्रथा: यहाँ एक साल के लिए 500 रुपए में किराये पर मिलती है दूसरों की बीवी
43 दिन तक चलाई साइकिल
लिनिया साल्वो ने 43 दिन में यह यात्रा पूरी की है। उन्होंने जब अमेरिका की यात्रा की शुरूआत की थी। उस वक्त वह 72 साल, 27 दिन की थीं। ठीक 43 दिन बाद उन्होंने सैन य्सिड्रो, कैलिफौर्निया में जाकर अपनी यात्रा को पूरा कर इतिहास रच दिया। साल्वो ने प्रशांत महासागर के तट पर उत्तर-दक्षिण में साइकिल चलाकर अमेरिका को कवर किया।
2,083 मील की यात्रा
इस उम्र में भी महिला ने 10,20 या 30 नहीं बल्कि 2,083 मील की यात्रा पूरी की है। इसी के साथ साल्वो ने सबसे उम्रदराज महिला के तौर पर ऐसा कारनामा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया।
यह भी पढ़ें- 11 शादी के बाद भी महिला को नए दूल्हे की तलाश, 28 लोगों ने किया प्रपोज
पहले भी बना चुकी रिकॉर्ड
आपको बता दें कि लिनिया साल्वो के नाम यह पहला कीर्तिमान नहीं है। उनके नाम पहले भी रिकॉर्ड मौजूद है। बता दें कि साल 2016 में भी लिनिया साल्वो ने 67 साल की उम्र में ओशनसाइड, कैलिफ़ोर्निया से बेथानी बीच, डेल तक साइकिल से अमेरिका को पार करने का सबसे उम्रदराज इंसान का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
Published on:
09 Jul 2022 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
