24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार से भागता है ये घोड़ा, नाम है ‘शान’

Costliest horse : महाराष्ट्र के सारंगखेड़ा में चल रहे चेतक उत्सव में शान का दिखा जलवा 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से भागता है यह घोड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
Costliest horse shaan

Costliest horse shaan

नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भागती है। मगर स्पीड के इस खेल को एक घोड़ा बेहद ही आसानी से चैलेंज कर देता है। इस घोड़े का नाम 'शान' (Shaan) है। ये अपने नाम की तरह ही ठाठ से रहता है। ये एक दिन में 100 ग्राम देसी घी पीता है और 500 रुपए का चना खाता है। इस घोड़े की कीमत (costliest) 10 करोड़ रुपए है।

हेड ट्रांसप्लांट से मरा हुआ शख्स भी हो सकता है जिंदा, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने किया दावा

5.5 फीट की ऊंचाई वाला यह घोड़ा इन दिनों महाराष्ट्र (Maharastra) के सारंगखेड़ा में चल रहे चेतक उत्सव में देखने को मिला। 'शान' के मालिक तारा सिंह ने बताया कि घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है। तारा सिंह पंजाब के अमृतसर में रहते हैं। शान अभी देश में घुड़दौड़ का चैंपियन है। इसकी अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।

मालूम हो कि सारंगखेड़ा में आयोजित चेतक उत्सव में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से करीब 500 घोड़े आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा शान की रही। यह अब तक पांच बार घुड़दौड़ चैंपियन रह चुका है। जबकि दो बार मुक्तसर मेले में और एक बार पटियाला में, एक बार जोधपुर व एक बार पुष्कर राजस्थान के मेले में भी चैंपियन रहा है। तारा सिंह ने बताया कि शान रोजाना सामान्य भोजन में चने और जौ के दाने खाता है।