5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केवल कच्चा मांस खाकर जिंदा है ये शख्स, अब हो गया है ऐसा

आज के समय में जहां मांस को अलग-अलग फ्लेवर के साथ पकाकर खाया जाता है, वहीं एक शख्स प्रतिदिन केवल कच्चा मांस खा रहा है। शख्स ये देखना चाहता है कि कच्चा मांस खाने की वजह से क्या वो बीमार पड़ सकता है। जानिए इस विचित्र शख्स बारे में।

2 min read
Google source verification
A person is eating Raw meat for months to check results from bacteria

A person is eating Raw meat

दुनिया में तरह तरह के लोग होते हैं। कोई खाने में शाकाहारी होते हैं तो कोई मासाहारी। हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसने पिछले 79 दिनों से केवल कच्छा मांस ही खाया है। खास बात ये है की ये शख्स पहले पूरी तरह से शाकाहारी हुआ करता था और अंडे तक नहीं खाता था, लेकिन अब केवल कच्चा मांस खाकर जिंदा है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर, रॉ मीट एक्सपेरिमेंट नाम का अकाउंट सुर्खियों में है। दरअसल इस अकाउंट को चलाने वाले शख्स ने खुद को चैलेंज दिया है कि अपने होश उड़ जायेंगे। ये शख्स पिछले 79 दिनों से जानवरों का कच्चा मांस खा रहा है। यही नहीं, वो गाय या ऊंठ का कच्चा दूध पीता है और कच्चे अंडे खाता है। ये तो हैरानी की बात है ही कि शख्स कच्चा मांस खा रहा है मगर उससे भी ज्यादा हैरानी की बात ऐसा करने के पीछे का कारण है।


शख्स ने बताया कि वो ऐसा सिर्फ खुद के शरीर को चैलेंज करने के लिए कर रहा है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि वो रोज कच्चा मांस खाता है और तब तक खाता रहेगा जबतक उसकी बैक्टीरिया से मौत ना हो जाए।उसने अकाउंट पर ये भी लिखा कि वो ये देखना चाहता है कि वो ऐसा कर के 5 दिन जिंदा रहेगा या 500 दिन।


इस शख्स ने बताया कि पहले वो सिर्फ शाकाहारी भोजन ही खाता था जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। उसे कब्ज, होमोरोइड, और स्कर्वी जैसी समस्याएं हो जा रही थीं। तब से उसने मांस खाने की डायट शुरू की। अब वो अपने पेट को मांस खाने और हजम करने का आदी बनाया जा रहा है। हालांकि उसे इस बात का डर है कि कहीं उसे ई कॉली, सैलमोनेला, और शिगेला जैसे किटाणुओं से खतरा ना हो जाए।

उसने बताया कि अभी तक उसे फूड पॉइजनिंग या फिर किसी भी तरह की गंभीर समस्या नहीं हुई है। उसने ये भी बताया कि वो इस तरह से आदिमनावों वाली डायट इसलिए खा रहा है क्योंकि उसके अनुसार आदिमानव लंबे वक्त तक जीते थे। अब उसे गाय, चिकेन, स्वॉर्ड फिश या स्टीक जैसी चीजें पसंद हैं।


उनके लेटेस्ट वीडियो के हिसाब से उन्हें 76 दिन हो चुके हैं जब से वो यह एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। उनके वीडियो में दिखता है कि वो बड़े आराम से गार्डन में हाथ में कच्चा मांस लेकर बैठते हैं और उसे ब्रेड की तरह से खा जाते हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो 10 वर्षों तक वेगन थे। इसके बाद उन्होंने यह एक्सपेरिमेंट किया। इंस्टा पर उनके 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

उनका मानना है कि जो वो कच्चा मीट खाते हैं यह सेहत के लिए सेहतमंद है। जबकि हम मीट को पकाकर उसे हानिकारक बना लेते हैं। अपने इंस्टाग्राम और इस एक्सपेरिमेंट के जरिए वो इसी बात को लोगों तक फैला रहे हैं।


यह भी पढ़ें-Healthy diet: पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर ने बताया कि आप इस छुट्टियों के मौसम में कैसे फिट रह सकते हैं