
Healthy diet
नई दिल्ली। Healthy diet: त्योहारों के माहौल की बात ही अलग होती है। त्योहारों की अवधि ऐसी होती है, जब लोग अपनी सामान्य दिनचर्या से अलग हटकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों अथवा प्रियजनों के साथ एक खुशनुमा समय व्यतीत करते हैं। ऐसे में अगर मौका नया साल आने का हो, तो यह खुशी, मौज-मस्ती और लोगों से मिलकर जश्न मनाने का एकदम सही वक्त होता है। ऐसे समय में लोग अपने जिम रूटीन और डाइट आदि भूलकर खाने का भरपूर आनंद भी लेते हैं। हालांकि उत्सव का मजा लेना कोई गलत बात नहीं है, परंतु इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। क्योंकि कहीं ऐसा ना हो कि, उत्सव खत्म होने के साथ ही आपको स्वास्थ्य अथवा पाचन संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ जाएं। इसलिए आपका शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से अच्छा महसूस करना आवश्यक है।
इसके लिए सेलिब्रिटी पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर द्वारा उत्सव के माहौल में स्वस्थ रहने के कुछ आसान तरीके बताए गए हैं। रुजुता का कहना है कि, 'आप पार्टी में जाने से पहले घर पर बना स्वस्थ पौष्टिक भोजन खाकर जा सकते हैं। इसके लिए दाल, चावल, रोटी, पनीर की सब्जी बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यह आहार आपके पेट को अच्छी तरह भरा रख सकता है। और एक भरा हुआ पेट चेहरे पर भी संतुष्टि लाता है। क्योंकि अगर आप अंदर से खाली और भूखा महसूस करेंगे, तो अपनी पार्टी में ड्रिंक्स एंड डांस का मजा नहीं ले पाएंगे'।
साथ ही अगर आप अपने नाइट-आउट का मजा लेना चाहते हैं, तो खुद को हाइड्रेट रखना भी आवश्यक है। इसके लिए अपनी ड्रिंक्स और डांस के बीच में पानी पीते रहें, मूंगफली, सूखे मेवे तथा गुड फैट वाली चीजें जैसे स्वीट पटेटो, पनीर आदि भी खा सकते हैं। इसके अलावा ध्यान रखें कि सोने से पहले भी कुछ हल्का अवश्य खाकर सोएं। और अगले दिन सुबह की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी और थोड़ी सी भीगी हुई किशमिश से कर सकते हैं। और दोपहर से पहले पौष्टिक नाश्ता अवश्य खाएं।
Updated on:
28 Dec 2021, 11:19 AM IST
Published on:
28 Dec 2021, 11:15 AM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.