20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राशि वालों की हर इच्छा पूरी करेगा गुरुवार का दिन, ऐसे मिलेगा लाभ

ग्रह-गोचर के विशिष्ट संयोगों के चलते आज का दिन कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Dec 09, 2020

aaj_ka_rashifal.jpg

बुधवार की रात दो बजे भद्रा लग जाएगी जो दोपहर 12.53 तक रहेगी। ग्रह-गोचर के विशिष्ट संयोगों के चलते आज का दिन कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

मेष
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे। सोच-समझकर वादा करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

गायत्री मंत्र का यह टोटका चुटकी बजाते बदल सकता है भाग्य, ऐसे करें प्रयोग

भगवान कालभैरव के इन उपायों से बदल सकती है किस्मत, परास्त होंगे सभी शत्रु

वृषभ
जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। युवाओं को लक्ष्य के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते जाएंगे।

मिथुन
समय की अनुकूलता का आभास होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा।

कर्क
तरक्की के योग हैं। काम की तारीफ होगी। मांगलिक यात्रा के योग हैं। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी।

सिंह
कार्यों में गति आएगी। अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं।

कन्या
क्रोध पर काबू रखें। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। परिणय चर्चाओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी।

तुला
कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा। संतान सुख संभव है। शुभ समाचार का संचार होगा। लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

वृश्चिक
समय का लाभ लेना सीखें। आपके भोलेपन का सभी लाभ लेंगे। अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा। आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे।

धनु
कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी। लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। वादा पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी।

मकर
सकारात्मक सोच आपको आगे बढऩे में मदद दिलवाएगी। मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। खामोशी के बजाय अपनी बात रखें। गलतफहमी दूर होगी। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे।

कुम्भ
कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है। कारोबारी यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन
आप सोचते हैं एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे। मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे। परिजनों की मदद मिलेगी। युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी।