scriptअफगानिस्तान में महिलाओं के साथ हुई धांधली! होंठ सीकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन | Afghanistan women candidates protest sew lips | Patrika News

अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ हुई धांधली! होंठ सीकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

locationनई दिल्लीPublished: Jul 05, 2019 09:58:17 am

Submitted by:

Priya Singh

अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में संसदीय चुनाव में धांधली के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
होंठ सीकर मांगा इंसाफ कहा- ‘सरकार है गूंगी, बहरी’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान ( Afghanistan ) काबुल ( Kabul ) में बीते दिन महिलाओं ने ऐसा प्रदर्शन किया जो अब तक किसी ने नहीं किया। यहां चार महिलाओं ने चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ होंठ सिलकर विरोध प्रदर्शन ( protest ) किया। बता दें कि कुल 11 महिलाएं राष्ट्रपति भवन के सामने इकट्ठा हुईं जिनमें से चार ने अपने होंठ सिले हुए थीं। महिलाओं का कहना था कि पिछले साल इन महिलाओं ने संसदीय चुनाव लड़ा था लेकिन ये महिलाएं चुनाव हार गईं। इनका का आरोप है कि पैसों की ताकत दिखाकर और धांधली कर के विरोधी सांसदों ने चुनाव जीत लिया जबकि वे चुनाव जीत रही थीं।

कुछ ऐसी है नुसरत जहां और निखिल की लव स्टोरी, यहां हुई थी पहली मुलाकात

Afghanistan

एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में इनमें से एक महिला ने बताया कि होंठ सिलकर प्रदर्शन करने को वे मजबूर थीं। महिला का आरोप था -“सरकार गूंगी और बहरी है।” इसलिए उन्होंने प्रदर्शन करने का ये तरीका निकाला। महिलाओं के कहने पर वहां मौजूद महिला डॉक्टर ने 11 में से चार महिलाओं के होंठ सी दिए।

संविधान में नहीं है बजट शब्द का जिक्र फिर भी कहा जाता है आम बजट, जानें क्यों है ऐसा

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि ‘करीब तीन महीने से प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन यहां के राष्ट्रपति को उनसे मिलकर उनकी बात सुनने के लिए ईं मिनट का समय नहीं है।’ महिलाओं की मांग है कि उनकी अर्ज़ी पर गौर करने के यहां की सरकार एक कमेटी गठित करे। जो चुनाव में उनके साथ हुई धांधली की जांच करेगी। बता दें कि महिलाओं के इस आरोप को यहां की सरकार और चुनाव आयोग बेबुनियाद बता रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो