
Rosetta Kimbrough
हमारे जीवन में कई बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जिसके बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा होता है। इन घटनाओं में कई लोग अपंग होते है तो किसी जान भी चली जाती है। जब किसी के साथ ऐसा होता है कि उस समय वह समझ नहीं पाता, उसको क्या करना चाहिए। एक ऐसा ही मामला अमेरिका के अलबामा से सामने आया है। यहां तूफान के कारण एक महिला के घर पर पेड़ गिर गया। जिसके चलते घर के काफी नुकसान हुआ है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उस पेड पर मधुमक्खियों का छत्ता भी लगा हुआ था। पेड़ और छत्ता का बड़ा हिस्सा उस महिला के बेडरूम पर आ गिरा। इसके बाद मक्खियों ने उस पर हमला कर दिया।
मदद के लिए चिल्ला रही थी महिला
एक रिपोर्ट के अनुसार, Rosetta Kimbrough नाम की महिला के साथ यह घटना हुई है। इस समय महिला अपने घर पर ही थी। उन्होंने कहा कि जब उनकी आंखें खुली तो एक भयानक नजारा देखा। उनके कमरे में पेड़ की एक बड़ी सी शाख नजर आई। उसका एक भाग उनके बेड पर गिरा हुआ था। इसके बाद वह उठने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह हिल भी नहीं आई। उन्होंने मदद के लिए आवाज भी लगाई, पर किसी ने सुनी। खुद को ऐसी हालत में देखकर महिला घबराहने लगी।
रेस्क्यू टीम ने बचाई जान
महिला ने आगे बताया कि उनका कमरा मधुमक्ख्यिों से भरा हुआ था। दर्जनों मक्खियों ने उनपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं पेड़ पर कई और छोटे—छोटे कीड़े उनके शरीर पर रेंगने लगे और कुछ तो उनके कान में घूसने की कोशिश कर रहे थे। बाद में उनके पति भागे हुए आए। घर के अंदर का हाल देखकर एक बार तो वो भी घबरा गए। उन्होंने अपनी पत्नी को निकलाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने बाद में रेस्क्यू टीम को फोन किया। फायर रेस्क्यू कैप्टन डाना टांज ने बताया कि इस हादसा बहुत ही खतरनाक था। अगर उनको आने में थोड़ा और समय लगता तो महिला की जान भी जा सकती थी।
Published on:
28 Sept 2020 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
