18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को मिला अजीबोगरीब समुद्र जीव, देखें हैरान करने वाला वीडियो

एक जीव जो नारंगी रंग है, किसी पीपल के पेड़ की जड़ों की तरह दिखाई दे रहा है।जिसके चारों ओर पीपल के जड़ की तरह शिराएं फैली हुई हैं। कुछ लोगों ने इस जीव को एलियन बता रहे हैं।।

2 min read
Google source verification
alaska sea

alaska sea

नई दिल्ली। समुद्र में बहुत सारे पानी के जीव होते है। इन सभी के बारे में जानकारी जुटाना असंभव है। कई ऐसे जीव जन्तु है जो अकसर हमारी नजरों के साथ आते रहते है और हम उन्हें अच्छे से जानते है। कई बार अनदेखे जीव दिख जाते है तो कोतूहल का विषय बन जाता है। हाल ही में अलास्का (Alaska) के समुद्री इलाके में एक नया जीव मिला है। इस जीव की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। यह नया जीव दिखने में किसी पीपल के पेड़ जैसा नजर आता है। आइए जानते है इस नए जीव के बारे में....

फेसबुल वॉल पर शेयर किया वीडियो
एक रिपोर्ट के अनुसार, साराह वेसेर अल्फोर्ड नामक महिला को यह अजीबोगरीब जीव मिला है। उन्होंने इसका एक वीडियो बनाकर अपने फेसबुक वॉल पर साझा किया है। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब 15 लाख बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस वीडियो पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे है।

यह भी पढ़े :— आईटीआई छात्र का कमाल, बाइक के इंजन से बना डाला हेलीकॉप्टर

वापस समुद्र में छोड़ दिया
साराह का कहना है कि इस जीव के वीडियो को अलास्का के प्रिंस ऑफ वेल्स द्वीप के समुद्री तट पर बनाया। उनका कहना है कि इस अजीब जीव का नाम बास्केट स्टार है। उन्होंने उस जीव का वीडियो बनाने के बाद बिना वापस समुद्र में छोड़ दिया।

पीपल के पेड़ की जड़ों आता है नजर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक नारंगी कलर का जीव है। किसी पीपल के पेड़ की जड़ों की तरह दिखाई दे रहा है। इस जीव के बीच का हिस्सा गोल है। इसके चारों ओर पीपल के जड़ की तरह शिराएं फैली हुई हैं। वीडियो देखकर लोग इसे अलग अलग नाम से पुकार रहे है। कोई इसे एलियन बता रहा है तो कोई नया अनोखा जीव।