
American man can sticking world record
Guinness World Record: इस दुनिया में कई लोग अपने अजीबोगरीब करतब के लिए जाने जाते है। ये लोग मजाक ही मजाक में ऐसे कारमाने कर दिखाते है जो दूसरे के लिए नामुमकिन होता है। आपने दुनिया के अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में देखा और सुना होगा। इसी कड़ी में आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं जो दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह आदमी बिना गोंद या फेविकोल की मदद से 10 कैन को अपने सिर पर चिपका लेता है। यह अनोखा कारनमा कर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज करवा लिया है। आइए जाने इस शख्स और उनके अजीबोगरीब करतब के बारें में।
10 कैनों को सर पर चिपकाया
हम बात कर रह है अमेरिका के जेमी कीटन (Jamie Keeton) की है। जेमी ने हाल ही में एक विश्व रिकॉर्ड अपना नाम किया है। आम इंसान एक बियर कैन को अपने शरीर नहीं चिपका सकता। लेकिन जेमी ने दुनियाभर के लोगों को चौंकाते हुए अपने सिर पर एक साथ 10 कैन को चिपका लिया। इसके साथ यह अनोखा रिकॉर्ड (Guinness World Record) उनके नाम दर्ज हो गया।
यह भी पढ़ें- चप्पल पहन ना चलाएं कार, वरना लगेगा 5 लाख का जुर्माना, जिंदगीभर के लिए बैन हो जाएगा लाइसेंस
कैसे किया ये चमत्कार
जेमी कीटन ने बिना गोंद और फेविकोल की मदद से यह संभव कर दिखाया है। उन्होंने एयर सक्शन तकनीक के जरिए यह कारनामा कर दिखाया है। एयर सक्शन की मदद से एक खाली बर्तन / ग्लास या कैन को सख्त चीज से हवा की गैरमौजूदगी में चिपकाया जा सकता है। लेकिन उन्होंने इस बेसिक सी लगने वाली तकनीक से 10 कैनों को सर से चिपका देने का कारनामा किया है।
यह भी पढ़ें- पहले उड़ाते थे मोटापे का मजाक, आज तोंद दिखाकर महीने के कमा रही है लाखों
जापानी ने तोड़ा था जेमी का रिकॉर्ड
जेमी कीटन ने यह रिकॉर्ड 1 जून 2022 को रचा। उनसे पहले 11 जनवरी 2016 को ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उस दौरान सिर पर 8 कैन चिपकाकर रिकॉर्ड कायम किया था। इसके बाद 1 सितंबर, 2019 को जापान के शुनिची कानो ने 9 कैन चिपकार इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। अब जेमी ने फिर से यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
Published on:
16 Jul 2022 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
