3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं देखा होगा फुटबाॅल के साथ एेसा स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 14 जून को अपने ट्वीटर अकांउट पर शेयर किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 3:09 PM IST

viral video

नहीं देखा होगा फुटबाॅल के साथ एेसा स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सामने आया है। वीडियो में एक शख्‍स फुटबॉल के साथ ऐसे स्टंट कर रहा है कि कोई भी दांतों तले अंगुली दबा ले। बता दें, ये वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 14 जून को अपने ट्वीटर अकांउट पर शेयर किया था।

वीडियो देख शख्स के फैन हो गए लोग


दरअसल, इस शख्स का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। ये शख्स फुटबॉल से कुछ इस अंदाज में स्टंट दिखा रहा है कि लोग उसके फैन हो गए। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी आंखों पर हम विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। बता दें, उद्योगपति आनंद महिंद्रा 14 जून को इस शख्स के दो पार्ट में वीडियो शेयर किए थे। पहले वीडियो को 78 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि दूसरे वीडियो को 36 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

गूगल ने तैयार किया डूडल

फीफा विश्व कप 2018 रूस में खेला जा रहा है। खेल में 32 देशों ने पार्टिसिपेट किया है और हर दिन 3 मैच हो रहे हैं। 14 जून से शुरू होने वाला ये खेल 15 जुलाई तक चलेगा। आज वर्ल्ड कप का पांचवा दिन है और गूगल ने आज इस दिन के लिए डूडल तैयार किया है। डूडल पर दी गए प्ले आइकॉन पर क्लिक करने पर गूगल पार्टिसिपेट करने वाले अलग-अलग देशों की संस्कृति और प्रतिभा को दर्शाता है, जिन्हें उन देशों के आर्टिस्ट ने तैयार किया है।

देखने को मिलेंगे 32 देशों के डूडल

गूगल के इन चित्रों में कलाकारों ने यह दर्शाया है कि उनके “देश में फुटबॉल को किस तरह देखा जाता है।” गूगल ने वादा किया था कि आप को इस सीजन के दौरान सभी 32 देशों के डूडल देखने को मिलेंगे। हर दिन तीन मैच हो रहे हैं। आने वाले दिनों में हमें कई-अन्य देशों की संस्कृती और प्रतिभा को देखने के मौका मिलेगा, जिन्हें गूगल डूडल के ज़रिए पेश करेगा।