वहीं शनिवार और रविवार के कारण वो बैंक ( bank ) नहीं जा पाए। इसके बाद वो बैंक ऑफ इंडिया ( Bank of India ) के एसडीओ अमर कुमार से मिले और इस मामले से उन्हें अवगत कराया। वहीं बैंक के मैनेजर संजीव कुमार ने जांच की तो उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिसमें ये पता चले कि महतो के खाते में इतनी बड़ी रकम आई हो। पासबुक से लेकर ट्रांजेक्शन तक देखी गई ,लेकिन कुछ पता नहीं चला। उनके मुताबिक, एटीएम के प्रिंट में ही कोई गड़बड़ी हुई होगी क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।