अब जरा इस वीडियो की सच्चाई भी जान लीजिए क्योंकि ये जानना जरूरी है। दरअसल, राहुल का बयान भ्रामक है लेकिन पूरी तर गलत भी नहीं। राहुल जो आदिवासियों को गोली से मारने वाले नए कानून का दावा कर रहे हैं वो भ्रामक है क्योंकि वो इंडियन फॉरेस्ट एक्ट 1927 में केंद्र की तरफ से प्रस्तावित संशोधनों की बात कर रहे थे। ये संशोधन अभी भी ड्राफ्ट के तौर पर मौजूद हैं और कानून नहीं बने हैं। पिछले महीने ही पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने औपनिवेशिक काल से चले आ रहे कानून में बदलाव के लिए इंडियन फॉरेस्ट एक्ट 2019 का पहला ड्राफ्ट तैयार किया था। हालांकि, अभी ऐसा कानून नहीं बना है लेकिन राहुल गांधी का ये बयान एक नई बहस को दवात देता हुआ जरूर नजर आता है।