
Balenciaga Launches Fully Destroyed Sneakers Worth 1 Lakh 43 Thousand Rupee
फैशन के नाम आए दिन कई लोग कुछ ऐसा पहन लेते हैं जिसे देखकर पहली बार में यकीन करना ही मुश्किल हो जाता है। उट पटांग कपड़ों से लेकर बालों यहां तक की फुटवेयर में भी अजीब ओ गरीब फैशन के बारे में देखा, पढ़ा या सुना होगा। इन दिनों ऐसा ही अतरंगी फैशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल कचरे के ढेर से आए जूतों की बड़ी ऊंची कीमत लगाई गई है। जी हां ये कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है। आप भी सोच रहे होंगे आखिर जूतों में ऐसा क्या है जो इनकी कीमत लाखों में पहुंच गई है। वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
फैशन हमेशा किसी ना किसी ब्रांड के साथ जुड़ जाए तो वे फैसम होने के साथ-साथ कीमती भी हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ तब, जब इंटरनेट पर छा गया लग्जरी फैशन ब्रांड बैलेंसियागा के जूतों का नया कलेक्शन।
बैलेंसियागा के नए जूते देखकर आप पहली बार तो चौंक जाएंगे, क्यों कि दिखने में ये जूते किसी कचरे के ढेर से निकालकर लाए गए लगते हैं।
यह भी पढ़ें - तूफान असानी के बीच आंध्र प्रदेश में समुद्र से निकला रहस्यमयी 'सोने का रथ', सामने आया वीडियो
जूते देखकर आप भी कनफ्यूज हो जाएंगे कि इन्हें कबाड़ से उठाया गया है या फिर गलती से ऑनलाइन पोस्ट कर दिया गा होगा। लेकन ऐसा नहीं है, इस अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ने अपने नए कलेक्शन को बकायदा लॉन्च किया है। Balenciaga के इस नए कलेक्शन का नाम ‘Paris Sneaker’ रखा गया है।
ये स्पैनिश फैशन ब्रांड अपने ओवर द टॉप कलेक्शंस के लिए हमेशा ही चर्चा में रहता है। लेकिन इस बार इन जूतों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बंटोरी हैं।
कभी स्वेटर तो कभी बेल्ट के नाम पर बैलेंसियागा ने अजीबोगरीब चीजें पेश करके चर्चा में रहता है। इस बार इसका जो कलेक्शन चर्चा में है, वो बैलेंसियागा के जूते हैं, जो दिखने में जूते कम और कचरा ज्यादा लग रहा है।
कटे-फटे जूतों की लाखों में कीमत
Balenciaga के ‘Paris Sneaker’ कलेक्शन के जूतों के साथ-साथ इसकी कीमत ने भी लोगों के होश उड़ा दिए। इन जूतों की शुरुआती कीमत 495 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में Rs 38,208 और 625 डॉलर यानि भारतीय बाजार में 48,243 रुपए है। ये जूते अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं।
अगर किसी को एक्स्ट्रा डिस्ट्रेस्ड यानि बिल्कुल ही फटा हुआ जूता चाहिए तो उसकी भारतीय कीमत करीब 1 लाख 43 हजार रुपए है। यानी सबसे ज्यादा फटा हुआ जूता पहनने के लिए आपको करीब डेढ़ लाख रुपया खर्च करना होगा।
फैशन ब्रांड का कहना है कि उन्होंने इस कलेक्शन के जरिए क्लासिक डिजाइन और रीटूल किया है। वे टाइमलेस कैजुअल वियर को पेश करना चाहते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उड़ाय मजाक
जूतों का ये अजीबोगरीब कलेक्शन फिलहाल अमरीका और मिडिल ईस्ट के देशों में आ चुका है। जापान और यूरोपियन मार्केट में भी ये जूते मिल रहे हैं। लेकिन इन जूतों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजे लिए हैं। इंटरनेट पर लोगों ने इसके मीम्स भी बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें - देश का ऐसा इलाका जहां 12 घंटे के लिए वनवास में चले जाते हैं सभी लोग, पसरा रहता है सन्नाटा
Published on:
12 May 2022 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
