10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​बिग बॉस 13 के फिनाले से पहले चला आसिम रियाज का जादू, उन पर बने गाने “चैंप” ने बनाया रिकॉर्ड

Asim Riaz song 'Champ' : आसिम रियाज के जिंदगी के सफर को गाने के जरिए किया गया बयां इस गाने को मशहूर रैपर रोच किल्ला ने गाया है
2 min read
Google source verification
asim1.jpg

Asim Riaz song 'Champ'

नई दिल्ली। 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले को बहुत ही कम दिन बचे हैं। ऐसे में सारे कंटेस्टेंट ने अभी से कमर कस ली है, लेकिन विनर की ट्रॉफी अपने नाम करने से पहले ही बिग बॉस के घर के पसंदीदा कंटेस्टेंट आसिम रियाज (Asim Riaz) ने अपनी जीत की इबारत लिख दी है। उनकी जिंदगी के सफर को बयां करने के लिए पॉपुलर रैपर रोच किल्ला ने एक गाना बनाया है। जिसे "चैंप" नाम दिया गया है। यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक करीब 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

फेवरेट फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स की मौत पर फूट-फूट कर रोईं मलाइका, बॉलीवुड भी गम में डूबा

गाने में आसिम रियाज को वन मैन आर्मी बताया गया है। रैपर किल्ला ने रैप की शुरुआत आसिम के ही डायलॉग "पास में बैठी तेरे एक हसीना है, तेरे परफ्यूम से भी महंगा मेरा पसीना है" से की है। गाने में आसिम की तुलना बिग बॉस 8 के विनर रह चुके गौतम गुलाटी से भी की गई है। इसके अलावा आसिम को गेम का इक्का बताते हुए कहा गया है कि वे एक ऐसे शख्स है जो पूरी बाजी को पलट सकता है। आसिम की जिंदगी के इस सफर पर बने गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इसे यूट्यूब (Youtube) पर अभी तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं। आसिम रियाज लोगों के सामने एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। उन्हें न सिर्फ जनता का प्यार मिल रहा है, बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। हाल ही में WWE स्टार जॉन सीना ने आसिम रियाज को सपोर्ट करते हुए उनके साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो शेयर की थी।