26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अद्भुत! ये मछली रात में हो जाती है इंसान के आकार जैसे, जानिए चौंकाने वाला रहस्य

Coelacanth Fish : सीलाकेंथ मछली काफी रहस्यमयी है। इसको जिंदा जीवाश्म भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह मछली रात को इंसान के आधार में नजर आती है। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी यह प्रेग्नेंट होने के 5 साल बाद अपने बच्चे को जन्म देती है।

2 min read
Google source verification
coelacanth fish

coelacanth fish

Coelacanth Fish : समुद्र में बहुत सारे जीव जंतु जीवन यापन करते हैं। इसमें कई प्रकार की मछलियां भी रहती है। आपने छोटी मछलियां के साथ शार्क और व्हेल मछली के बारे में सुना और पढ़ा होगा। आज आपको एक ऐसी अद्भुत मछली के बारे में बताने जा रहे है, जिसको बहुत कम लोग ही जानते होंगे। आज हम बात कर रहे है सीलाकेंथ मछली की। सीलाकेंथ मछली को जिंदा जीवाश्म भी कहा जाता है। समुद्र की गहराई में रहने वाली यह मछली काफी रहस्यमयी है। सीलाकेंथ मछली रात को इंसान के आधार में नजर आती है। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी यह प्रेग्नेंट होने के 5 साल बाद अपने बच्चे को जन्म देती है। आइए जानते है इस बारे में और भी चौंकाने वाली बातें।

रात को इंसान के आकार में करती है भ्रमण
एक रिपोर्ट के अनुसार यह अनोखी मछली साल 1930 से पहले विलुप्त माना जाता था। लेकिन रहस्यमयी तरीके से यह दक्षिण अफ्रीका के समुद्री तट पर नजर आई। सीलाकेंथ मछली की अभी तक सिर्फ दो प्रजातियां ही पाई गई हैं। इस अद्भुत मछली के बारे में कहा जाता है कि रात में यह इंसान का आधार में भ्रमण करती है।

यह भी पढ़ें- महिला का मुंह खुलते ही दंग रह जाते हैं लोग, एक बार में खा जाती है पूरा बर्गर




प्रेंग्नेट होने के 5 साल बाद देती है बच्चे को जन्म
सीलाकेंथ मछली के बारे में कहा जाता है कि यह डायनासोर काल से ही धरती पर जीवित है। यह 100 साल तक जिंदा रहती है। चौकाने वाली बात यह है कि गर्भ धारण के पांच साल बाद अपने बच्चे को जन्म देती है। यह 40 से 69 साल में परिपक्व होती है। इसमें और शार्क में एक समानता पाई गई है। सीलाकेंथ भी शार्क की तरह धीरे-धीरे बूढ़ी होती हैं।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने महिला कर्मियों को दी ऐसी यूनिफॉर्म कि शर्मिंदा हो रही है औरतें!


पानी में रहती है 2300 फीट नीचे
सीलाकेंथ आम मछलियों की तरह पानी की सतह पर नहीं रहती है। ऐसा कहा जाता है कि यह 2300 फीट नीचे पानी में रहती है। कुछ दिनों पहले हिंद महासागर में मेडागास्कर के तट पर यह मछली पकड़ी गई। इसको करीब 42 करोड़ साल पुरानी बताया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- अजीबोगरीब शौक! महिला ने किचन में पाल रखे हैं 50 चूहे, बच्चों की तरह रखती है ख्याल