3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसे की तंगी के चलते कोरोना शेल्टर में ली शरण, यहीं प्यार हुआ फिर कर ली शादी

कोरोना वायरस )(Coronavirus ) की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। वहीं लॉकडाउन (Lockdown) में फसे लोगों को कोरोना शेल्टर (Coronavirus Shelter )में रखा जा रहा है। इसी में से एक शेल्टर में मौजूद दो लोगों में प्यार हो गया। और एक महीने के अंदर दोनों ने शादी कर ली।

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Apr 24, 2020

marry.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus )की वजह से पूरी दुनिया ठप्प हो गई है। ज्यादातर देश लॉकडाउन हैं। यातायात से लेकर कंपनी, फैक्टि्र सब बंद पड़े हुए हैं। लोग अपने घरों में कैद होकर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर सब हैरान हैं।

कोरोना: मरीज के वेंटिलेटर से हटते ही डॉक्टर करने लगे Moonwalk, वीडियो वायरल

दरअसल, मामला कोलंबिया(Colombia) का है। यहां कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। वहीं लॉकडाउन में फसे लोगों को कोरोना शेल्टर (Coronavirus Shelter )में रखा जा रहा है। इसी में से एक शेल्टर में मौजूद दो लोगों में प्यार हो गया। और एक महीने के अंदर दोनों ने शादी कर ली।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट‘ के मुताबिक Maria Cecilia Osorio और Alfonso Ardila लगभग एक महीने कोरोना शेल्टर में पहले मिले। 39 साल की Maria मिशनरी से जुड़ा काम करती हैं। कोरोना के वजह से उनके पास पैसे नहीं थे तो वे के एक शेल्टर होम में आकर रहने लगी।

इसी दौरान वहां Alfonso भी रहने आ गए। Alfonso मजदूरी का काम करते थे कोरोना की वजह से वे भी बेरोजगार हो गए थे। शेल्टर होम में दोनों में प्यार हो गया। बीते हफ्ते ही दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी में शेल्टर में मौजूद सभी लोग बाराती बने थे। खास बात ये थी कि सभी ने चेहरे पर मॉस्क लगा रखा था।

लॉकडाउन: आदमी को द्रोपदी बना कर किया चीर हरण, कृष्ण ने औरत बन बचाई लाज

शादी के बात मीडिया से बात करते हुए Maria कहती हैं, ‘हमें नहीं पता कि आगे क्या होगा लेकिन एक दिन हमें ये शेल्टर छोड़ना होगा।’ दोनों कहते हैं कि जब यह महामारी का दौर खत्म होगा हम हनीमून के लिए जाएंगे।

वहीं Alfonso ने बताया कि Maria से मिलने से पहले उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। वे इसके लिए दवा भी खाते थे। लेकिन उनके जीवन में Maria के आने के बाद उन्होंने दवाइयां लेनी कम कर दीं। वो कहते हैं, ‘ये दुआओं का ही असर है कि मैं ठीक हो रहा हूं।’