
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) का दंश पूरी दुनिया झेल रही है। रोजना इस वायरस के संक्रमण के हजारों मामले सामने आ रहे हैे। लाखों लोग कोरोना (Coronavirus) की बीमारी से ग्रसित हैं। वहीं 11000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना (Coronavirus) अबतक 186 देशों में पहुंच चुका है। लेकिन 11 देश ऐसे भी हैं जो कोरोना वायरस (Coronavirus) से अभी तक दूर है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनियाभर में 197 देशों को ही मान्यता मिली हुई है। इनमें से 186 देशों में करोना का संक्रमण पहुंच चुका है।
इन 11 देशों से दूर है कोरोना
worldometers.info के मुताबिक कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनिया के 186 देशों को अपनी चपेट में लिया है। ऐसे देखा जाए तो अब सिर्फ 11 देश ही ऐसे हैं, जहां कोरोना अब तक नहीं पहुंचा है । पलाउ, तुवालू, वानुआतू, तिमोर-लेस्टे, सोलोमन आईलैंड, सिएरा लियोनी, सामोआ, सैंट विंसेट एंड ग्रेनाडिनीज, सैंट किटिस एंड नेविस ये वो 11 देश है जहां कोरोना नहीं पहुंच पाया है।
कोरोना का प्रकोप कम है यहां
कुछ देश ऐसे भी हैं जहां कोरोना (Coronavirus) का असर बहुत कम है। ये वैसे देश है जहां अभी तक एक से दो मरीजों की ही पुष्टी हुई है। इनमें से फिजी, गांबिया, निकारगुआ, कांगो, नेपाल, भूटान प्रमुख हैं।
Published on:
22 Mar 2020, 2:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.