काफी देर तक चला हंगामा
जानकारी के अनुसार, हिरमी में बने कोविड केयर सेंटर 35 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा गया है। देर रात एक मरीज ने अपने परिजन के हाथ सामान के साथ-साथ शराब भी मंगा ली। शराब को सामान में इस तरह छिपाया गया कि वह पकड़ी न जा सके, लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामान की जांच की तो शराब की बोतल मिली। टीम ने मरीज और परिजन को कहा कि यहां शराब वर्जित है। इस बात पर मरीज उखड़ गया और स्टाफ से उलझ पड़ा।