
Lockdown में गांव जाकर रहने लगा परिवार, कबाड़ में निकल आए 50 साल पुराने सोने के बिस्कुट
coronavirus किस्मत कब और कहां बदल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। कोरोना ( covid-19 ) काल में जहां लोगों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है, वहीं कई लोगों की किस्मत चमक भी रही हैं। ऐसा ही मामला फ्रांस ( France ) से सामने आया है। यहां लॉकडाउन ( Lockdown ) में एक परिवार अपने गांव लौटा तो उनके पुश्तैनी मकान ( Ancestral Home ) में सोने के बिस्कुट ( Gold Biscuits Found ) निकल आए। लॉकडाउन ( Covid-19 Lockdown ) में परिवार फुर्सत में सामान इधर-उधर कर रहा था। इसी बीच अचानक 50 साल से ज्यादा पुराने सोने के दो बिस्कुट मिल गए। सोने की कीमत 40 हजार यूरो यानी 33 लाख के करीब बताई जा रही है।
लॉकडाउन में गए थे गांव
दरअसल, फ्रांस की राजधानी पेरिस में रहने वाला एक परिवार लॉकडाउन के चलते अपने गांव वेनडम लौट आया। पति-पत्नी अपने बच्चों को लेकर वेनडम स्थिति अपने पुश्तैनी मकान में रहने के लिए आ गए। यहां लॉकडाउन में समय बिताने के लिए उन्होंने बगीचे में एक झोपड़ी बनाने का फैसला किया।
कबाड़ में मिले सोने के बिस्कुट
इसके बाद परिवार ने झोपड़ी बनाना शुरू कर दिया। झोपड़ी बनाने के लिए उन्होंने अपने कबाड़ में रखें सामान को काम में लिया। इसी बीच परिवार को एक चादर में कुछ रखा मिला, देखा तो उसमें दो सोने के बिस्कुट मिले। परिवार एकबारगी तो समझ नहीं सका। उन्होंने सुनार से चेक कराया तो वह सोना ही निकला।
50 साल से ज्यादा पुराना सोना
परिवार का कहना है कि उनकी दादी ने 1967 में यह सोना खरीदा होगा। अपने आखिरी वक्त में वो किसी को बता नहीं सकीं। सुनार ने परिवार को बताया कि सोना कुल 2 किग्रा है, जिसकी कीमत 40 हजार यूरो यानी लगभग 33 लाख के करीब है।
Published on:
28 May 2020 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
