दरअसल, मुंबई पुलिस ने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म के उस सीन के दिखाया गया है जब प्रोफेसर सतीश शाह, शाहरुख खान से बात करते समय आदतन थूक देते हैं। इससे बचने के लिए शाहरुख खान स्टंट करते दिखाई देते हैं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, 'शाहरुख खान को अब ऐसे स्टंट करने की जरूरत नहीं है... मास्क है ना..!'