
,,
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया डरी हुई है। हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लाखों लोग इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हैं। 7000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। चीन के वुहान शहर में जन्मा कोरोना अबतक 142 से अधिक देशों में फैल चुका है।
भारत में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी आई है। देश में 174 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 3 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना के डर से कई शहरों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
सरकारों ने सिनेमा हॉल, मॉल, स्कूल, कॉलेज, मॉल, मंदिर और जिम अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश दे दिए है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार लोगों से घर में रहने की अपील कर रही है।
सभी जिम बंद होने के कारण नागपुर के लोग एक्सरसाइज करने के लिए सड़क पर इकट्ठा हो गए। लोगों का कहना है कि, ‘हम एक्सरसाइज के जरिए अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा रहे हैं।वहीं तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Published on:
19 Mar 2020 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
