
women shirts button on left
आमतौर पर महिलाओं और पुरुषों में पहनावें अलग- अलग होता है। कुछ कपड़े ऐसे भी है जो दोनों ही पहनते है। जैसे पैंट, जींस, शर्ट, टी- शर्ट आदि कपड़ों को दोनों ही पहनते है। बचपन के स्कूल की यूनिफॉर्म से लेकर आफिस के फॉर्मल ड्रेस तक शर्ट लड़के और लड़की दोनों पहनते है। आपने कभी ध्यान दिया है कि महिलाओं और पुरुषों के शर्ट में लगे बटन अलग-अलग साइड में होते हैं। आमतौर महिलाओं के शर्ट में बटन बाईं यानी लेफ्ट की तरफ होते हैं। वहीं, पुरुषों की शर्ट में दाईं तरफ यानी राइट की तरफ बटन होते हैं। आइए जानते है महिलाएं और पुरुषों के शर्ट के बटन अलग अलग साइड में क्या होते है।
बच्चों को दूध पिलाने के लिए दाए हाथ का इस्तेमाल
महिलाओं और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होने की वजह से कई तर्क दिए जाते है। पहले के जमान में पुरुष अपनी दाई तरह तलवार रखते थे। वहीं महिलाएं अपनी बाई और बच्चे कपड़ती थी। इसलिए मर्द को अपनी शर्ट के बटन खोलने या लगाने की जरुरत पड़ती थी तो इसके लिए वो अपने बाएं हाथ का इस्तेमाल करते थे। ठीक ऐसे ही महिलाएं अपने बच्चे को बाईं और पकड़ती थी। बच्चों को दूध पिलाने के लिए उन्हें शर्ट के बटन खोलने के लिए दाएं हाथ का इस्तेमाल करना पड़ता था।
महिलाएं करती थीं घुड़सवारी
एक तर्क यह भी है कि पहले महिलाएं घोड़े की सवारी करती थी। लेफ्ट साइड के बटन उनके लिए आसान हो जाते थे। ऐसा कहा जाता है कि हवा उनकी शर्ट से न गुजर सके और अंदर का कुछ भी दिखाई न दे। इसलिए इसको चलन में आया गया।
नेपोलियन से जुड़ा किस्सा
महिलाओं के शर्ट के बटन को लेकर नेपोलियन बोनापार्ट से भी एक किस्सा जुड़ा हुआ है। नेपोलियन हमेशा शर्ट में अपना एक हाथ डालकर रखते थे। उस समय कुछ महिलाओं ने नेपोलियन की स्टाइल का मजाक उड़ाा था। इसके बाद उन्होंने एक आदेश जारी कहा कि महिलाओं की शर्ट में बाई और बटन होंगे।
यह भी पढ़ें- 30 सालों से नहीं बैठी महिला, दर्द सहकर भी खड़े रहने को है मजबूर
अमीर महिलाओं ने बदला ट्रेंड
ऐसा कहा जाता है कि उच्च वर्ग की महिलाओं ने नया ट्रेंड बनाया था। 18वीं शताब्दी में पहली बार महिलाओं ने मॉडर्न सिस्टम शुरू किया था। उस समय में एलीट क्लास की अमीर महिलाएं ही अपने कपड़ों में बटन लगवाती थीं। ये महिलाएं खुद ही अकेले अपने कपड़े नहीं पहनती थीं, बल्कि उनकी मेड या महिला नौकर कपड़े पहनाती थीं। कपड़े पहनाने में आसानी हो इसलिए लेफ्ट साइट बटन लगाते थे।
यह भी पढ़ें- कब्रिस्तान में रेव पार्टी, मैयत पर आए लोग DJ पर जमकर थिरके, वीडियो वायरल
Published on:
20 May 2022 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
