एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस से आए मामले में सामने आया है पिछले तीन महीनों से उसकी रीढ़ की हड्डी में टैपवार्म है। इसी के कारण उसे चलने में काफी दिक्कत हो रही थी। महिला ने बताया कि वह केवल अपने पालतू बिल्ली, घोड़ों और मवेशियों के संपर्क में आई थी, इसलिए वैज्ञानिकों को भी हैरानी थी कि ये परजीवी उसके शरीर में दाखिल कैसे हुआ जो सिर्फ कुत्तों में ही पाया जाता है। महिला का इलाज हुआ और उसकी सर्जरी में जीव को डॉक्टर सफलतापूर्वक हटाने में कामयाब भी रहे, अध्ययन करते समय echinococcus granulosus नाम का जीव पाया गया, जो आमतौर पर मनुष्यों में नहीं मिलता है। इस तरह के टेपवॉर्म संक्रमण का कारण बन सकता है जो यकृत और फेफड़ों में सिस्टिक घावों का कारण बन सकता है, और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और हड्डियों को भी नुक्सान पहुंचा सकता है। दुर्भाग्यपूर्ण महिला का एंटीपारासिटिक दवा के साथ इलाज किया गया और उसे पूरी तरह से ठीक किया गया आज वो खुद के पैरों पर खड़ी है।