
नई दिल्ली: डॉग ( dog ) को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। कई डॉग इंसानों के साथ रहते-रहते उनके जीने का तरीका भी लगभग सीख लेते हैं। जैसे कपड़े पहनना, उनकी तरह खाना खाना। यही नहीं डॉग की कई दिलेरी की कहानियां भी सामने आती हैं, जिनमें वो अपने मालिक की जान बचा लेते हैं। लेकिन इन सबके बीच इंग्लैंड से एक अजीब ही कारनामा सामने आया है।
दरअसल, इंग्लैंड ( England ) के एक घर में मौजूद डॉगी ने माइक्रेवेव ओवन ऑन कर दिया। इससे घर में आग लग गई। अच्छी बात ये रही कि जिस वक्त घर में आग लगी, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। घर के मालिक ने अपने फोन पर सीसीटीवी कैमरे से देखा कि उसके किचन में धुआं उठ रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत Essex County Fire Service को दी। फायर सर्विस वॉच मैनेजर ने बताया कि माइक्रोवेव में कुछ खाने का सामना पड़ा था, जिसकी वजह से ये आग लग गई।
वो जब मौके पर पहुंचे तो किचन में काफी धुआं ही धुआं उठ रहा था। फायर सर्विस ने समय रहते डॉग को भी घर से बाहर निकाल लिया। डॉग पूरी तरह ठीक है। वहीं सबका कहना है कि इसमें गलती मालिक की थी। अगर माइक्रोवेव को इस्तेमाल नहीं करना था, तो खाने का सामान उसके अंदर रखने की क्या जरूरत थी। लेकिन जो भी हो इस हादसे को बड़ा हादसा बनने से बचा लिया गया।
Published on:
05 Dec 2019 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
