22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयमाला के समय नशे में धुत दूल्हे ने साली के साथ की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई हैरान

Ajab Gajab: नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की बजाय उसकी बहन को ही वरमाला पहना दी। ये देख दुल्हन भौचक्की रह गई और वो समझ नहीं पाई कि हो क्या रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jul 02, 2022

Drunk groom putting varmala around sister in law instead of bride, video viral

Drunk groom putting varmala around sister in law instead of bride, video viral

भारत की शादियों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। बैंड-बाजा बारात और दूल्हा-दुल्हन से जुड़ी खास रस्में। हर दिन सोशल मीडिया पर इन शादियों से जुड़े वीडियो भी सामने आते रहते हैं जो काफी दिलचस्प भी होते हैं और कुछ काफी हैरान करते हैं। कभी दोस्तों के गिफ्ट की चर्चा तो कभी खास रस्मों की तो कभी विवाद से भी जुड़ी वीडियो देखने को मिलती है। अब एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी हंसी भी छूट जाएगी और आपको हैरानी भी होगी। नशे में धुत एक दूल्हे की इस तरह की हरकत से खुद दुल्हन भी समझ नहीं पाई कि वो क्या करे। यहाँ नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की बजाय साली को ही वरमाला पहना दी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन अपनी बहन के साथ मंच पर है। दुल्हन के सामने नशे में खड़ा है दूल्हा और उसके साथ एक लड़का भी है। इस दौरान दुल्हन की बहन हाथ में वरमाला लेकर स्टेज पर खड़ी है और आसपास के लोगों की नजर मंच पर है। दुल्हन अपनी बहन से वरमाला लेकर दूल्हे को पहना देती है।

यह भी पढ़े- समय से पहले बारात लेकर निकला दूल्हा, दोस्तों ने ठोका 50 लाख का मुकदमा

मंच पर खड़ा लड़का दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए कहता है। दूल्हा नशे में इतना धुत है कि उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा वो लड़के के सहारे स्टेज पर खड़ा है। जब लड़का उसे दुल्हन को वरमाला पहनाने के लिए कहता है तो वो पहले पीछे हट जाता है और नखरे दिखाता है। इसके बाद लड़का उसे कहता है दुल्हन को वरमाला पहना तो दूल्हा किसी तरह वरमाला हाथ में पकड़ता है और अपनी साली को ही पहना देता है। दुल्हन ये सब देख भौचक्की हो जाती है उसे समझ नहीं आता ये क्या हो रहा है। दुल्हन की बहन भी काफी हैरानी में पड़ जाती है। वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है।