5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस्र में पैसा कमाने के लिए जानवरों के साथ किया जा रहा गंदा काम

चिड़ियाघर की कमाई बढ़ाने के लिए यहां पर एक जानवर के साथ ऐसा काम किया गया जिसके बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Jul 29, 2018

zebra in zoo

मिस्र में पैसा कमाने के लिए जानवरों के साथ किया जा रहा गंदा काम

नई दिल्ली: मिस्र की राजधानी काहिरा के चिड़ियाघर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसके बाद अब दुनियाभर में मिस्र का जमकर मजाक उड़ रहा है। बता दें कि यहां पर घूमने आए एक सैलानी ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक जेब्रा दिखाई दे रहा है जिसकी असलियत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।

दरअसल चिड़ियाघर की कमाई बढ़ाने के लिए यहां पर एक जानवर के साथ ऐसा काम किया गया जिसके बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा। अब हम आपको बताते हैं कि क्या है ये पूरा मामला। दरअसल इस चिड़ियाघर में एक जेब्रा है जो देखने में बाकि के जेब्रा से काफी अलग दिखता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि असलियत में ये जेब्रा नहीं है बल्कि कोई और जानवर है जिसे चिड़ियाघर वालों ने पेंट करके जेब्रा बना दिया है।

आपको बता दें कि चिड़ियाघर में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए कर्मचारियों ने एक गधे के ऊपर पेंट करके जेब्रा जैसी काली धारियां बना दीं जो हूबहू जेब्रा जैसी ही लगती हैं। यह काफी समय से होता चला आ रहा है लेकिन चिड़ियाघर की चालाकी का अब भांडाफोड़ हो चुका है। दरअसल हाल ही में यहां घूमने आये एक पर्यटक ने इस गधे के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गधे के ऊपर किया गया पेंट छूट रहा है।

पर्यटक द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गयी ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, काहिरा में रहने वाले महमूद-ए-सराहनी 21 जुलाई को इंटरनेशनल गार्डन पार्क घूमने गए थे। यहां उन्होंने काले-सफेद धारियों वाला एक जानवर देखा, जिसे लोग जेब्रा समझ रहे थे। उसके बड़े कान और हरकतें देखकर उन्हें शक हुआ। ध्यान से देखने पर उन्हें तुरंत समझ आ गया कि ये कोई असल जेब्रा नहीं है बल्कि गधे पर जेब्रा जैसा पेंट किया है। इस तस्वीर पर लोग चिड़ियाघर वालों पर जमकर गुस्सा निकल रहे हैं।