3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हथिनी के गर्भ में 2 साल तक रहता है उसका बच्चा, जानें क्या है इसकी वजह?

वैज्ञानिकों (Scientist) को हथिनियों के लंबी प्रेग्नेन्सी (pregnant elephant) के बारे कई बाते पता चली हैं। उनके मुताबिक हथिनी के गर्भ में उसका बच्चा (Elephant pregnancy mystery solved) लगभग दो साल तक रहता है। ये ऐसी एकलौती जानवर है जिसे मां बनने में इतना लंबा समय लगता है।

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Jun 05, 2020

hhhhhh.jpg

नई दिल्ली। केरल (Kerala) में एक हथिनी (Female Elephant) की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। सभी लोग हथिनी के हत्यारों को सजा देने के लिए आवाज उठा रहे हैं। मरने वाली हथिनी प्रगनेनेट थी। वे जल्द ही मां बनने वाली थी। इस हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखों (Crackers) से भरा अनानास (Pineapple) खिला दिया था। जो उसके मुंह में ही फट गया। वह तीन दिन तक तड़पने के बाद वे और उसका बच्चा दोनों मर गए।

इस Yoga Divas ‘घर पर ही योगा’, Cornavirus के चलते नहीं होगा कोई बड़ा आयोजन

इनसब के बीच वैज्ञानिकों को हथिनियों के लंबी प्रेग्नेन्सी के बारे कई बाते पता चली हैं। उनके मुताबिक हथिनी के गर्भ में उसका बच्चा (Elephant pregnancy mystery solved) लगभग दो साल तक रहता है। ये ऐसी एकलौती जानवर है जिसे मां बनने में इतना लंबा समय लगता है।

प्रीसिडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी (Proceedings of the Royal Society)में प्रकाशित एक रिसर्च में बताया गया कि हाथी बहुत ही सामाजिक स्तनपायी जीव हैं जो बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। इनमें 680 दिन का गर्भधारण का समय होता है

रिसर्च के मुताबिक अभी तक हथिनियों में इतने लंबे गर्भावस्था के समय के पीछे का जैवविज्ञान अब तक समझा नहीं जा सका था। लेकिन अब एक वैज्ञानीकों को एक ऐसे उपकरण मिल गए जिससे उन्हें हथिनियों की गर्भावस्था को विस्तार से जान सकते हैं।

Corona के बीच Russia में एक और संकट, नदी में मिल गया हजारों टन Diesel

इस शोध में कई देशों के चिड़ियाघरों में रखे गए अफ्रीका और एशिया के 17 हाथियों का अध्ययन किया गया है। जिसमें पता चला है कि हाथियों में अंडोत्सर्ग (Ovulation) का एक खास चक्र होता है. शोधकर्ता डॉ ल्यूडर्स का कहना है कि हथिनियों में इतनी लंबी गर्भावस्था की वजह हार्मोन की प्रक्रिया है जो किसी भी जानवर की प्रजाति में नहीं होता है।

इस शोध में शामिल एक वैज्ञानिक ने बताया कि हथिनियों में 22 महीने का गर्भावस्था का समय काफी लंबा होता है। वहीं इनके दो बच्चों की पैदाइश के बीच का समय लगभग चार से पांच साल का होता है। जिससे इनके पीढ़ियों में काफी अंतर आ जाता है। इससे हाथियों की ही कई प्रजातियों में विलुप्त होने का खतरा भी बढ़ता है।