नई दिल्ली। एक आदमी जो अपने ऑफिस के पहले दिन समय पर पहुंचने के लिए 20 मील यानि (32 किलोमीटर) चलकर गया, उसे अपने समर्पण के लिए पुरस्कृत भी किया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अलबामा से Walter Carr को, रविवार के दिन एक नई कंपनी के साथ अपना नया काम शुरू करना था। जब वे ऑफिस जाने को तैयार हुए तो, उन्होंने पाया कि उनकी कार खराब हो चुकी है, इसके बाद वॉल्टर ने जो किया वो शायद किसी के लिए करना थोड़ा मुश्किल काम हो। वॉल्टर ने अपने काम को प्राथमिकता देते हुए अपने घर से ऑफिस तक चल के जाने की ठानी। अगले दिन समय पर पहुंचने के लिए वॉल्टर ने आधीरात को चलना शुरू किया।