27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मशाला की ट्रिप बीच में छोड़कर वापस लौटी ये टीवी एक्ट्रेस, बोली- वो 15 आदमी मुझे…

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा अपनी धर्मशाला ट्रिप के दौरान छेड़छाड़ की शिकार हो गईं। इस कारण वह अपने टूर को बीच में छोड़कर मुंबई लौट गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 24 Sep 2018, 1:57 PM IST

tv actress

धर्मशाला की ट्रिप बीच में छोड़कर वापस लौटी ये टीवी एक्ट्रेस, बोली- वो 15 आदमी मुझे...

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा अपनी धर्मशाला ट्रिप के दौरान छेड़छाड़ की शिकार हो गईं। इस कारण वह अपने टूर को बीच में छोड़कर मुंबई लौट गई हैं। बीते शनिवार को करिश्मा ने मुंबई से इंटरनेट पर अपना एक घंटे 52 मिनट का वीडियो अपलोड किया है। इस संबंध में कांगड़ा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

सहेलियों के साथ घूमने गई थी धर्मशाला


वीडियो में करिश्मा ने कहा, ''मैं पिछले दिनों धर्मशाला में चार दिन के लिए दो सहेलियों के साथ घूमने गई थी। दूसरे दिन मैं अपने एक दोस्त के साथ एक खूबसूरत मंदिर में गई और हमने वहां पर कुछ तस्वीरें भी खीचीं। लेकिन, जैसे ही मैं पीछे मुड़ी तो मैंने देखा कि लगभग 15 आदमी हमारे पीछे खड़े हुए हैं। वे मुझे अजीब तरीके से घूर रहे थे। सही बताऊं तो वे मेरे ब्रेस्ट को देख रहे थे।''

'मैं बहुत डर गई, लग रहा था वो मेरा अपहरण कर लेंगे'

''मैंने एक पुलिसवाले को बताया, लेकिन पुलिसवाले का जवाब बहुत अजीब था। इसके बाद हम लोग वहां से चले गए। हम स्ट्रीट शॉपिंग कर रहे थे। मुझे और मेरे दोस्त को लगा कि कुछ लोग हमारा पीछा कर रहे हैं। मैं बहुत डर गई और एक दुकान के अंदर घुस गई। एक बार तो मुझे ऐसा भी लगने लगा कि कहीं ये लोग मेरा अपहरण न कर लें।''

बुरा सपना साबित हुई ट्रिप


करिश्मा इस घटना के बाद ट्रिप को बीच में छोड़कर वापस मुंबई लौट गईं। उन्होंने कहा कि यह ट्रिप उनके लिए एक बुरा सपना साबित हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांगड़ा के एसएसपी संतोष पटियाल ने इस मामले में कहा कि एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। होटलों और एयरपोर्ट से भी जानकारी मांगी गई है कि वह किस तारीख को यहां आई थी।