
नई दिल्ली।चीन ( China ) में FaceApp की मदद से पुलिस 18 साल पहले गायब हुए बच्चे को खोजने में कामियाब रही। 18 साल पहले लापता हुए यु वीफेंग की बचपन की तस्वीर पुलिस के पास थी। FaceApp के जरिए पुलिस अधिकारियों ने यु वीफेंग की बचपन की तस्वीर को एक एडल्ट की तस्वीर में बदल दिया। ऐसा करने से पुलिस को बच्चे को ढूंढने में आसानी हुई। इस टेक्नोलॉजी ( technology ) का इस्तेमाल करके वे अब अंदाज़ा लगा सकते थे कि बच्चा 21 साल का हो गया होगा तो कैसा दिखता होगा।
यु वीफेंग जब लापता हुआ था तो वह तीन साल का था। यु को साल 2001 में किडनैप ( kidnap ) किया गया था। कुछ वर्षों तक उसकी तलाश की गई लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराख नहीं लगा जिसके बाद उसकी तलाश बंद कर दी गई। पुलिस ने 18 साल बाद फेस एप की मदद से 100 लोगों से यु का चेहरा मिलाया। आखिरकार यु का पता चल ही गया।
पुलिस को जानकारी मिली कि वीफेंग गुआंगझोऊ में पढ़ाई कर रहा है। इतना समय बीतने के बाद वीफेंग को कुछ याद नहीं है वो ये मानाने को तैयार ही नहीं कि उसका किडनैप किया गया था। इसके बाद उसका dna टेस्ट कराया गया जिसमें उसके बायोलॉजिकल पेरेंट्स ( biological parents ) की पुष्टि हुई। बचपन में अगवा कर लिए गया यु अपने गोद लिए माता-पिता को छोड़ना नहीं चाहता उसने फैसला किया है कि वो उन्हीं के साथ रहेगा।
Published on:
22 Jul 2019 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
