
february 2021 hindu festivals calendar in hindi hindu calander
साल 2021 का सबसे दूसरा महीना अपने साथ कई व्रत और त्योहार लेकर आ रहा है। हिंदू या सनातन धर्म की विविधता विशालता को हर साल होने वाले तीज, त्यौहार, कर्म कांड दर्शाते हैं। करीब एक साल से कोरोना संक्रमण के चलते लोग अपने तीज त्यौहार धूमधाम से नहीं माना पा रहे थे, वही जनवरी 2021 में कोरोना वैक्सीन आ जाने से लोगो को आशा है कि वे फरवरी 2021 से अपने त्यौहार धूमधाम से माना सकेंगे।
हिंदू धर्म में कई शुभ तिथियों और त्योहारों का बड़ा महत्व है। इन अवसरों पर हिंदू धर्म के अनुयायी पूजा, जप-तप, व्रत और वैदिक कर्मों को शुभ मानते हैं। वहीं हर माह कई पर्व भी आते हैं, इसी के तहत फरवरी 2021 में एक तरफ जहां गुप्त नवरात्रि प्रारंभ 12 फरवरी से है, वहीं वसंत पंचमी 16 फरवरी व माघ पूर्णिमा 27 फरवरी के साथ ही कई अन्य व्रत और त्योहार भी पड़ रहे हैं।
वर्ष 2020 में कोरोना के चलते त्यौहारों की रौनक फीक रही थी, लेकिन अब कोरोना वैक्सीन आ जाने से वर्ष 2021 से लोगों को कई उम्मीदें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फरवरी 2021 में पड़ने वाले त्योहारों को लोग पहले की तरह शानदार ढंग से मन सकेंगे।
फरवरी 2021: व्रत एवं त्योहारों की सूची...
- 07 फरवरी: षट्तिला एकादशी
इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। कुछ लोग बैकुण्ठ रूप में भी भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। षटतिला एकादशी पर तिल का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन 6 प्रकार से तिलों का उपोयग किया जाता है। इनमें तिल से स्नान, तिल का उबटन लगाना, तिल से हवन, तिल से तर्पण, तिल का भोजन और तिलों का दान किया जाता है, इसलिए इसे षटतिला एकादशी व्रत कहा जाता है।
षटतिला एकादशी व्रत मुहूर्त 2021
षटतिला एकादशी पारणा मुहूर्त :07:05:20 से 09:17:25 तक 8, फरवरी को
अवधि :2 घंटे 12 मिनट
- 09 फरवरी: भौम प्रदोष व्रत
- 10 फरवरी: मासिक शिवरात्रि
- 11 फरवरी: मौनी अमावस्या
हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन मनुष्य को मौन रहना चाहिए और गंगा, यमुना या अन्य पवित्र नदियों, जलाशय अथवा कुंड में स्नान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार मुनि शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इस दिन मौन रहकर व्रत करने वाले व्यक्ति को मुनि पद की प्राप्ति होती है। माघ मास में होने वाले स्नान का सबसे महत्वपूर्ण पर्व अमावस्या ही है। इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।
माघ अमावस्या मुहूर्त 2021
फरवरी 11, 2021 को 01:10:48 से अमावस्या आरम्भ
फरवरी 12, 2021 को 00:37:12 पर अमावस्या समाप्त
- 12 फरवरी: माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कुंभ संक्रांति
- 15 फरवरी: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
- 16 फरवरी: बसंत पंचमी
देशभर में बसंत पंचमी का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है, बसंत पंचमी का त्योहार आते ही कड़कड़ाती ठंड का अंत हो जाता है और बसंत ऋतु का आगमन होने लगता है। माघ महीने की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान मौसम का सुहावना होना वातावरण को और रूमानी कर देता है, वसंत पंचमी को श्री पंचमी और ज्ञान पंचमी के नाम से भी जाना जाता है, और इस दिन सरस्वती पूजा का विशेष महत्व है।
बसंत पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त 2021
16 फरवरी, मंगलवार : सुबह 6 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 35 मिनट तक
अवधि : 5 घंटे 36 मिनट तक
- 19 फरवरी: अचला सप्तमी, शिवाजी जयंती
- 20 फरवरी: भीष्म अष्टमी
- 21 फरवरी: माघ गुप्त नवरात्रि समापन
- 23 फरवरी: जया एकादशी
जया एकदाशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। पूजन में भगवान विष्णु को पुष्प, जल, अक्षत, रोली तथा विशिष्ट सुगंधित पदार्थों अर्पित करना चाहिए। जया एकादशी का यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत करने वाले व्यक्ति को भूत-प्रेत, पिशाच जैसी योनियों में जाने का भय नहीं रहता है।
जया एकादशी व्रत मुहूर्त 2021
जया एकादशी पारणा मुहूर्त : 06:51:55 से 09:09:00 तक 24, फरवरी को
अवधि : 2 घंटे 17 मिनट
- 24 फरवरी: प्रदोष व्रत
- 27 फरवरी: माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती
हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस तिथि पर स्नान, दान और जप को बहुत पुण्य फलदायी बताया गया है। माघ पूर्णिमा पर माघ स्नान का विशेष महत्व बताया गया है।
माघ माह में चलने वाला यह स्नान पौष मास की पूर्णिमा से आरंभ होकर माघ पूर्णिमा तक होता है। तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास करके त्रिवेणी स्नान करने का अंतिम दिन माघ पूर्णिमा ही है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार माघ स्नान करने वाले मनुष्यों पर भगवान माधव प्रसन्न रहते हैं तथा उन्हें सुख-सौबाग्य, धन-संतान और मोक्ष प्रदान करते हैं।
माघ पूर्णिमा व्रत मुहूर्त 2021
फरवरी 26, 2021 को 15:51:46 से पूर्णिमा आरम्भ
फरवरी 27, 2021 को 13:48:45 पर पूर्णिमा समाप्त
Published on:
16 Jan 2021 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
