scriptधर्म कर्म : 2021 के पर्व व त्योहार, यहां देखें हिंदी वार्षिक कैलेंडर | Year 2021 hindu festivals calendar in hindi hindu calander | Patrika News
धर्म-कर्म

धर्म कर्म : 2021 के पर्व व त्योहार, यहां देखें हिंदी वार्षिक कैलेंडर

हिंदू पंचांग के हिसाब से व्रत और त्यौहार…

भोपालDec 25, 2020 / 02:40 pm

दीपेश तिवारी

Year 2020 hindu festivals calendar in hindi hindu calander

Year 2020 hindu festivals calendar in hindi hindu calander

साल 2020 में कोरोना के चलते जहां देश दुनिया में लॉकडाउन की स्थिति रही, वहीं 2020 के अंत में शुरु हुई अनलॉक की प्रक्रिया के बीच एक बार फिर लॉककडाउन की प्रक्रिया शुरु होती सी दिख रही है। ऐसे में वर्ष 2020 की समाप्ति लगतार नजदीक आते हुए 2021 से बग दस्तक देनी शुरु कर दी है।

लेकिन इसी के साथ एक ओर कोरोना के ही नए स्ट्रेन ने देश दुनिया में एक बार फिर दहशत का माहौल बनाना शुरु कर दिया है। ऐसे में 2021 में अच्छे की नई आशा के बीच लोगों में 2021 को लेकर भी संदेह बना हुआ है।

वहीं अगले कुछ दिनों में ही नया अंग्रेजी साल 2021 शुरु होने वाला है, ऐसे में हिंदू पंचांग के हिसाब से 2021 में कई बड़े त्योहार आने हैं, वहीं इस अंग्रेजी साल में हिंदुओं का नयासंवत्सर विक्रम संवत 2078 भी शुरु होगा।

2020 के अंत में एक बार फिर कोरोना के बदले रूप को लेकर इस साल मनाए जाने वाले त्योहारों को लेकर भी लोगों के मन में चिंता शुरु हो गई है, कि कहीं इस बार भी साल 2020 की तरह ही त्योहार बिना धूमधाम के देखने को न मिलें। दरअसल अब इस 2021 में हर कोई अपने त्योहार पूरे धूमधाम से मनाना चाहते हैं।

Year 2020 hindu festivals calendar in hindi hindu calander

आइये जानते है 2021 के पर्व व त्योहार…

जनवरी 2021 : त्यौहार
02 शनिवार : संकष्टी चतुर्थी
09 शनिवार : सफला एकादशी
10 रविवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 सोमवार : मासिक शिवरात्रि
13 बुधवार : पौष अमावस्या
14 गुरुवार : पोंगल , उत्तरायण , मकर संक्रांति
24 रविवार : पौष पुत्रदा एकादशी
26 मंगलवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
28 गुरुवार : पौष पूर्णिमा व्रत
31 रविवार : संकष्टी चतुर्थी

फरवरी 2021 : त्यौहार
07 रविवार : षटतिला एकादशी
09 मंगलवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
10 बुधवार : मासिक शिवरात्रि
11 गुरुवार : माघ अमावस्या
12 शुक्रवार : कुम्भ संक्रांति
16 मंगलवार : बसंत पंचमी , सरस्वती पूजा
23 मंगलवार : जया एकादशी
24 बुधवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
27 शनिवार : माघ पूर्णिमा व्रत

मार्च 2021 : त्यौहार
02 मंगलवार : संकष्टी चतुर्थी
09 मंगलवार : विजया एकादशी
10 बुधवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 गुरुवार : महाशिवरात्रि , मासिक शिवरात्रि
13 शनिवार : फाल्गुन अमावस्या
14 रविवार : मीन संक्रांति
25 गुरुवार : आमलकी एकादशी
26 शुक्रवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
28 रविवार : होलिका दहन , फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
29 सोमवार : होली
31 बुधवार : संकष्टी चतुर्थी

अप्रैल 2021 : त्यौहार
07 बुधवार : पापमोचिनी एकादशी
09 शुक्रवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
10 शनिवार : मासिक शिवरात्रि
12 सोमवार : चैत्र अमावस्या
13 मंगलवार : चैत्र नवरात्रि , उगाडी , घटस्थापना , गुड़ी पड़वा
14 बुधवार : चेटी चंड , मेष संक्रांति
21 बुधवार : राम नवमी
22 गुरुवार : चैत्र नवरात्रि पारणा
23 शुक्रवार : कामदा एकादशी
24 शनिवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
27 मंगलवार : हनुमान जयंती , चैत्र पूर्णिमा व्रत
30 शुक्रवार : संकष्टी चतुर्थी

मई 2021 : त्यौहार
07 शुक्रवार : वरुथिनी एकादशी
08 शनिवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
09 रविवार : मासिक शिवरात्रि
11 मंगलवार : वैशाख अमावस्या
14 शुक्रवार : अक्षय तृतीया , वृष संक्रांति
23 रविवार : मोहिनी एकादशी
24 सोमवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
26 बुधवार : वैशाख पूर्णिमा व्रत
29 शनिवार : संकष्टी चतुर्थी

जून 2021 : त्यौहार
06 रविवार : अपरा एकादशी
07 सोमवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
08 मंगलवार : मासिक शिवरात्रि
10 गुरुवार : ज्येष्ठ अमावस्या
15 मंगलवार : मिथुन संक्रांति
21 सोमवार : निर्जला एकादशी
22 मंगलवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 गुरुवार : ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
27 रविवार : संकष्टी चतुर्थी
जुलाई 2021 : त्यौहार
05 सोमवार : योगिनी एकादशी
07 बुधवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
08 गुरुवार : मासिक शिवरात्रि
09 शुक्रवार : आषाढ़ अमावस्या
12 सोमवार : जगन्नाथ रथ यात्रा
16 शुक्रवार : कर्क संक्रांति
20 मंगलवार : देवशयनी एकादशी , अषाढ़ी एकादशी
21 बुधवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 शनिवार : गुरु-पूर्णिमा , आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
27 मंगलवार : संकष्टी चतुर्थी
अगस्त 2021 : त्यौहार
04 बुधवार : कामिका एकादशी
05 गुरुवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
06 शुक्रवार : मासिक शिवरात्रि
08 रविवार : श्रावण अमावस्या
11 बुधवार : हरियाली तीज
13 शुक्रवार : नाग पंचमी
17 मंगलवार : सिंह संक्रांति
18 बुधवार : श्रावण पुत्रदा एकादशी
20 शुक्रवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
21 शनिवार : ओणम/थिरुवोणम
22 रविवार : रक्षा बंधन , श्रावण पूर्णिमा व्रत
25 बुधवार : संकष्टी चतुर्थी , कजरी तीज
30 सोमवार : जन्माष्टमी
सितंबर 2021 : त्यौहार
03 शुक्रवार : अजा एकादशी
04 शनिवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)
05 रविवार : मासिक शिवरात्रि
07 मंगलवार : भाद्रपद अमावस्या
09 गुरुवार : हरतालिका तीज
10 शुक्रवार : गणेश चतुर्थी
17 शुक्रवार : परिवर्तिनी एकादशी , कन्या संक्रांति
18 शनिवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल)
19 रविवार : अनंत चतुर्दशी
20 सोमवार : भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
24 शुक्रवार : संकष्टी चतुर्थी
अक्टूबर 2021 : त्यौहार
02 शनिवार : इन्दिरा एकादशी
04 सोमवार : मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
06 बुधवार : अश्विन अमावस्या
07 गुरुवार : शरद नवरात्रि , घटस्थापना
11 सोमवार : कल्परम्भ
12 मंगलवार : नवपत्रिका पूजा
13 बुधवार : दुर्गा महा अष्टमी पूजा
14 गुरुवार : दुर्गा महा नवमी पूजा
15 शुक्रवार : दुर्गा विसर्जन , दशहरा , शरद नवरात्रि पारणा
16 शनिवार : पापांकुशा एकादशी
17 रविवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल) , तुला संक्रांति
20 बुधवार : अश्विन पूर्णिमा व्रत
24 रविवार : संकष्टी चतुर्थी , करवा चौथ
नवंबर 2021 : त्यौहार
01 सोमवार : रमा एकादशी
02 मंगलवार : धनतेरस , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
03 बुधवार : मासिक शिवरात्रि
04 गुरुवार : दिवाली , कार्तिक अमावस्या , नरक चतुर्दशी
05 शुक्रवार : गोवर्धन पूजा
06 शनिवार : भाई दूज
10 बुधवार : छठ पूजा
14 रविवार : देवुत्थान एकादशी
16 मंगलवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल) , वृश्चिक संक्रांति
19 शुक्रवार : कार्तिक पूर्णिमा व्रत
23 मंगलवार : संकष्टी चतुर्थी
30 मंगलवार : उत्पन्ना एकादशी
दिसंबर 2021 : त्यौहार
02 गुरुवार : मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
04 शनिवार : मार्गशीर्ष अमावस्या
14 मंगलवार : मोक्षदा एकादशी
16 गुरुवार : प्रदोष व्रत (शुक्ल) , धनु संक्रांति
19 रविवार : मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
22 बुधवार : संकष्टी चतुर्थी
30 गुरुवार : सफला एकादशी
31 शुक्रवार : प्रदोष व्रत (कृष्ण)

Home / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / धर्म कर्म : 2021 के पर्व व त्योहार, यहां देखें हिंदी वार्षिक कैलेंडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो