5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्लोटिंग कैंडल्स से सजाएं अपना घर, ये हैं खास टिप्स

आप भी घर बैठ कर फ्लोटिंग कैंडल्स बना सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Oct 08, 2020

candles

घर में कई बार ऐसा होता है कि किसी कांच के गिलास या कप के सैट का एक ही पीस बचा रह जाता है। इस बचे हुए गिलास, कप या कटोरी को आप फ्लोटिंग कैंडल्स बनाने के काम में लिया ले सकते हैं।

11 अक्टूबर को इस दुर्लभ शुभ मुहूर्त में खरीदेंगे ये सामान तो तुरंत बदल जाएगी किस्मत, होंगे मालामाल

ऐसे खरीदें हैंडबैग तो आपकी खूबसूरती को लगेंगे चार चांद

ऐसे बनाएं फ्लोटिंग कैंडल्स
फ्लोटिंग कैंडल्स बनाने के लिए गिलास या कप में पानी डालें। उसे पानी से पूरी तरह न भरें वरन थोड़ा सा खाली रखें। आप चाहे तो इसमें पुराने नेकलेस के बीड्स भी डाल सकते हैं। पानी को रंगीन बनाने के लिए उसमें खाने का रंग मिलाएं। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी रंग चुन सकते हैं या फिर रुम की कलर स्कीम के अनुसार कलर चुनें। इसके बाद थोड़ा तेल पानी के ऊपर डालें। अब एक प्लास्टिक की शीट लेकर उसमें गिलास के साइज के अुसार इस तरह काटें कि वह पानी के ऊपर तैरता रहे। इस प्लास्टिक शीट के बीच में छेद कर कॉटन से बनी बाती को लगा दें।

इस तरह आपकी फ्लोटिंग कैंडल तैयार हो जाएगी जिसे आप अपनी आवश्यकतानुसार कहीं भी डेकोरेशन में काम ले सकते हैं।