8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : लड़के को महंगा पड़ा शरारत करना, रोबोटों ने घेरकर की जमकर धुनाई

वीडियो में एक लड़का ऐसा ही सोचता हुआ आता है और रोबोट को सिर्फ एक मशीन मानकर शरारत करने लगता है। तभी कुछ ऐसा हो जाता है, जो उसने सोचा नहीं है। चंद पलों में ही वहां पर दो रोबोट और आ जाते है। इसके बाद तीनों ने मिलकर उस युवक की जमकर धुनाई करते है।

2 min read
Google source verification
Boy Beaten by Robots

Boy Beaten by Robots

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉम है जहां पर रोजाना सैकड़ों वीडियो अपलोड किए जाते है। इनमें से कुछ रोचक,मजेदार और ज्ञानवर्धक होते है। कभी-कभी उन वीडियो में हमें कुछ ऐसा देखने को मिलता है जिससे हम चौंक जाते हैं और कभी-कभी हम बिना सोचे-समझे हंस पड़ते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इंसान और मशीनों के बीच एक अनोखा ऐगल नजर आ रहा है। इसमें एक लड़का रोबोट को मशीन समझकर शरारत करने लगता है। लेकिन उसे पता नहीं है कि यह उसको कितनी भारी पड़ने वाली है। चंद पलों में ही वहां पर दो रोबोट और आ जाते है। इसके बाद तीनों ने मिलकर उस युवक की जमकर धुनाई करते है।

महंगी पड़ी हंसी-मजाक
लोगों की ख़ासियत यह है कि कभी-कभी हम खुद को बहुत समझदार समझते हैं और इस दौरान गलती कर देते है। वीडियो में भी एक लड़का कुछ इस तरह सोचता है। वह रोबोट को सिर्फ एक गैजेट बताकर ट्रोल करना शुरू कर देता है। तभी कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की होगी। लड़के ने रोबोट्स के साथ कुछ हंसी-मजाक करने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं पता था कि इस छोटे से दुर्व्यवहार के लिए उसकी जमकर पिटाई हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- कई दिनों से महिला को थी दर्द की शिकायत, अचानक आंखों से रेंगकर बाहर निकला कीड़ा

रोबोटों ने मिलकर की पिटाई
वायरल हो रहे वीडियो में एक रोबोट एस्केलेटर के नीचे है और तापमान चेक कर रहा है। सीढ़ियों से नीचे उतरते समय एक लड़के को कुछ मस्ती सूझी और उसे अपना तापमान जांचने के बजाय, वह उसे छेड़ना शुरू कर देता है। इतना ही नहीं, वह उसे अपने पैर की उंगलियों से भी धक्का देता है और आगे बढ़ने लगता है। इसी बीच वो रोबोट तो खुद उसे मारने के लिए पीछे से आता ही है। उसके दो अन्य साथी भी आ जाते हैं और मिलकर लड़के की पिटाई कर देते हैं। यहां तक कि उनके पास तरह-तरह की बंदूकें भी हैं।

यह भी पढ़ें- Optical Illusion: इस तस्वीर में आपको कौनसा रंग दिखाई दे रहा? ये बताएगा IQ लेवल


जमकर कमेंट कर रहे हैं लोग
ध्यान खींचने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TansuYegen नाम के एक यूजर के जरिए शेयर किया गया है। इसे 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 3200 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। कुछ ही घंटों में 700 से ज्यादा बार रीट्वीट किया। इस मजेदार वीडियो को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने कहा कि बहुत जल्द ही इंसानों के साथ ऐसा होने वाला है।