
Google Maps starts widely displaying traffic lights on Android
नई दिल्ली। सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) अपने प्रॉडक्ट्स को हमेशा बेहत बनाने में जुटी होती है। इसी क्रम में कंपनी ने Google Maps में नेविगेशन को आसान बनाने के इसमें एक फीचर को जोड़ा है। इस फीचर के जरिए गूगल मैप (Google Map) के जरिए आप अपने नजदीकी ट्रैफिक सिग्नल का पता आसानी से लगा सकते हैं।
एंड्रॉयड पुलिस (Android police) की रिपोर्ट के मुताबिक Google Map ke नया फीचर अभी अमेरीका (America) के लोगों के लिए शुरू किया गया लेकिन आने वालों समय में इसे सभी के लिए लांच कर दिया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर का नाम ट्रैफिक लाइट डिस्प्ले (Traffic light display) है। Google इस फीचर के लिए पिछले कई महीनों से काम कर रही थी, जिसे अब बड़े अमेरिका में रोलआउट करना शुरू कर दिया है। हालांकि अब कंपनी ने इस अपडेट का दायरा बढ़ा दिया है। ऐसे में जल्द Google Map का नया अपडेट सभी एंड्रॉयड यूजर के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
इस फीचर में Google Map पर ट्रैफिक लाइट का बड़ा स्टीकर दिखेगा। इसके अलाव ड्राइविंग के दौरान लाइव नेविगेशन फीचर ऑन करने पर आपके आस-पास की सभी ट्रैफिक लाइट ये जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। हालांकि यह ट्रैफिक लाइट की लाइव इन्फॉर्मेशन नहीं होगी लेकिन इसकी मदद से ड लाइट जंप होने की घटनाओं में कमी जरूर आएगी। साथ ही सड़क दुर्घटना भी कम होगी।
बता दें इससे पहले Google Maps का एक अपडेट आया था। जिसमें कंपनी ने विजुअल को पहले के मुकाबले बेहतर किया गया था। इस अपडेट तो गूगल ने दुनियाभर के 220 देशों में जारी किया था।
Updated on:
1 Sep 2020, 10:13 PM IST
Published on:
1 Sep 2020, 8:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.