
नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक ज़ोहरा सहगल (Zohra Sehgal ) को गूगल (Google) ने याद किया है। आज गूगल ने उनके नाम का डूडल (Doodle) बनाया है। गूगल ने डूडल के जरिए दुनिया की महान हस्तियों को याद करता है। जोहरा पहली ऐसी भारतीय महिला हैं जिन्होंने अपनी कला और हुनर के दम पर विश्व स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है।
जोहरा जी का जन्म तो 27 अप्रैल, 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था और 102 वर्ष की उम्र में 10 जुलाई 2014 को दिल के दौरे की वजह से उनका निधन हो गया था। ऐसे में आप सोच रहे होगें गूनल ने इनका डूडल आज के दिन क्यों बनाया है? दरअसल, आज ही के दिन रिलीज साल 1946 में उनकी फिल्म 'नीचा नगर' हुई थी। इसी फिल्म की वजह से गूगल ने उनका डूडल आज के दिन बनाया है।
जोहरा का Doodle पार्वती पिल्लई द्वारा डिजाइन किया गया है। जिसमें क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं। जोहरा सेहगल में भारतीय सिनेमा में अपनी एक्टिंग और डांसिंग से एक अलग और बेहद ही खास पहचान बनाई है।
जोहरा सहगल ने अपना जीवन हमेशा अपनी शर्तों पर जिया। लेकिन मां की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने 1929 में मेट्रिक पास किया और 1933 में लाहौर के क्वीन मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद वे डांस सिखने जर्मनी चली गई। साल 1935 में जोहरा ने पंडित उदयशंकर की नृत्य मंडली में दाखिला लिया और दुनियाभर के तमाम देशों में प्रस्तुति दी।
बता दें जोहरा पहली ऐसी भारतीय महिला है जिसने बैले सिखा था। इतना ही नहीं जोहरा ने र दिल से, हम दिल दे चुके सनम, वीर जा, चीनी कम और सांवरिया जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
Published on:
29 Sept 2020 08:52 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
